Indraprastha Meaning: दिल्ली के चांदनी चौक से बीजेपी सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने की मांग की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इंद्रप्रस्थ का क्या इतिहास है और इसका क्या मतलब है?
इंद्रप्रस्थ का अर्थ क्या होता है और इसका क्या इतिहास है.
Delhi Name Change: दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा सांसद एवं कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने पर विचार करने का आग्रह किया है. इस पूरे मामले को लेकर उनका कहना है कि ऐसा कदम भारत की राजधानी की ऐतिहासिक और सभ्यतागत पहचान को पुनर्स्थापित करेगा.
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि दिल्ली में किसी उपयुक्त स्थान पर संभवतः पुराना किला में पांडवों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं, जिससे दिल्ली की प्राचीन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित किया जा सके.
खंडेलवाल ने एक अलग पत्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी अनुरोध किया है कि दिल्ली विधानसभा में दिल्ली का नाम ‘इंद्रप्रस्थ’ करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में खंडेलवाल ने कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है और उसकी राष्ट्रीय राजधानी का नाम भी उसके गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रतिबिंबित करना चाहिए.
बीजेपी सांसद ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पुरातत्व सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा पुराना किला में की गई खुदाई में लगभग 1000 ईसा पूर्व के प्राचीन बसावट के प्रमाण मिले हैं. उन्होंने आगे बताया कि पुरातत्व सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा पुराना किला में की गई खुदाई में लगभग 1000 ईसा पूर्व के प्राचीन बसावट के प्रमाण मिले हैं, जिनमें पेंटेड ग्रे वेयर (PGW) संस्कृति के अवशेष भी शामिल हैं, जिन्हें महाभारत काल से जोड़ा जाता है. उनके अनुसार ये खोजें इस ऐतिहासिक धारणा को मजबूत करती हैं कि प्राचीन इंद्रप्रस्थ इसी स्थान पर स्थित था जहां आज दिल्ली है.
इंद्रप्रस्थ का इतिहास काफी पुराना रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाभारत में इंद्रप्रस्थ यमुना नदी के तट पर स्थित था. बताया जाता है कि वर्तमान दिल्ली ही प्राचीन इंद्रप्रस्थ का स्थल है, जो पांडवों द्वारा स्थापित भव्य राजधानी थी. जिसके बारे में महाकाव्य महाभारत में वर्णित है. इसके अलावा अगर इसके अर्थ की बात करें तो इंद्रप्रस्थ का अर्थ ‘खांडव वन जलाकर बसाई जाने वाली पांडवों की राजधानी’ है.
Jammu Kashmir royal family: जम्मू-कश्मीर के राजपरिवार के राजकुमार मार्तंड सिंह की शादी पंजाब के…
Amroha wedding case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा क्षेत्र में निकाह से…
Meerut murder case: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास के पास ई-रिक्शा…
Banda News: आरोपी मलखान को गिरफ्तार कर बिसंडा थाने लाया गया था, जहां पूछताछ और…
Chile road accident: चिली के सैंटियागो स्थित प्रोविडेंसिया में 29 अक्टूबर को एक हैरान करने…
UPSC Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों को रिजल्ट…