<

Delhi News: मोती नगर में हुई बड़ी वारदात, बोरे में मिली रहस्यमयी लाश, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. रामा रोड स्थित पाउडर के गोदाम के बाहर बोरे में एक अज्ञात शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. रामा रोड स्थित पाउडर के गोदाम के बाहर बोरे में एक अज्ञात शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

किसी को मृतक की जानकारी नहीं थी, न ही किसी ने पुलिस को कोई सूचना दी थी. बोर से आ रही बदबू की वजह से स्थानीय लोगों का ध्यान उस ओर गया. और जब बोरा खोला गया तो लाश देखकर लोगों के होश उड़ गए.

घटना का पूरा विवरण

मोतीनगर के रामारोड स्थित पाउडर के गोदाम के पास एक बोरा रखा हुआ था. कुछ दिनों से बोरे से बदबू आ रही थी. जब बदबू बढ़ने लगी तो लोगों को शक हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मोती नगर थाने में इसकी सूचना दी. जब पुलिस पहुंची और बोरा खोला गया तो वहां मौजूद सभी लोग हक्के बक्के रह गए. बोरे को खोलने पर उसमें लगभग 40-45 वर्षीय पुरुष का शव बरामद हुआ. अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस की तत्काल कार्रवाई

सूचना मिलते ही मोती नगर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. लाश मिलने पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस को संदेह है कि मौत प्राकृतिक कारणों या किसी अन्य कारण से हुई हो सकती है. हालांकि अभी कोई आधिकारिक बयां नहीं आया है, न ही मृतक की जान-पहचान का कोई व्यक्ति सामने आया है. मृत्यु के कारण का सही पता लगाने के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

इलाके में भय का माहौल

घटना स्थल के आसपास के व्यापारियों और निवासियों में दहशत का माहौल है. लोगों ने बताया कि गोदाम क्षेत्र में रात के समय अज्ञात लोग आते-जाते रहते हैं.  
स्थानीय दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है. मोती नगर थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. लापता व्यक्तियों के परिजनों से भी संपर्क कर शव की पहचान की कोशिश की जा रही है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST