इस वीकेंड दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर खुल रहे हैं, जिससे पिंक लाइन रिंग मेट्रो का निर्माण पूरा हो जाएगा. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे.
दिल्ली को मिलेगी देश की पहली पूर्ण रूप से संचालित रिंग मेट्रो
Pink Line Metro: पिंक लाइन पर देश की पहली पूर्ण रूप से संचालित रिंग मेट्रो कॉरिडोर बनकर तैयार है. इस रिंग कॉरिडोर से दिल्ली के सभी क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मजलिस पार्क और मौजपुर-बाबरपुर के बीच पिंक लाइन कनेक्शन खुल जाएगा, जिससे यह कॉरिडोर दिल्ली के चारों ओर लगभग एक वृत्त की तरह स्थापित हो जायेगा.
हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और दिल्ली मेट्रो चरण-V (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे. इसमें पिंक लाइन का मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (12.58 किमी) और मैजेंटा लाइन का दीपाली चौक से मजलिस पार्क खंड शामिल है. इससे पिंक लाइन 71.56 किमी लंबी हो जाएगी और पूर्ण रिंग बनेगी. यह पिंक मेट्रो दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों को कवर करेगी, जिससे यात्रियों को राजधानी में एक हिस्से से दूसरे की ओर जाने में कई मेट्रो नहीं बदलनी पड़ेगी.
पिंक लाइन एक्सटेंशन पर 10 स्टेशन बनेंगे: मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर. यह एक्सटेंशन उत्तर और पूर्वी दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी, बुराड़ी जैसे इलाकों को जोड़ेगा. इसके साथ ही फेज-4 का हिस्सा होने से नोएडा, फरीदाबाद तक सफर आसान होगा. पिंक लाइन मेट्रो आनंद विहार (ब्लू लाइन), आजाद नगर (यलो लाइन), लाजपत नगर (वायलेट लाइन) जैसे हर लाइन के मेट्रो स्टेशन से सीधी जुड़ी है.
रिंग मेट्रो से इंटरचेंज कम हो जायेगा जिससे ट्रैवल टाइम घटेगा. उदाहरणस्वरूप, मजलिस पार्क से मौजपुर का सफर सीधा हो जाएगा. दैनिक यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. DMRC के अनुसार, यह दिल्ली को देश की पहली सर्कुलर मेट्रो बनाने वाला कदम है. पिंक लाइन पहले से मजलिस पार्क-मौजपुर मिसिंग लिंक के लिए जानी जाती थी. अब यह पूर्ण हो रही है. इससे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क मजबूत होगा.
DGCA VIP Flight New Rules 2026: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जरूरी गाइडलाइंस शेयर की है,…
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर एक तरफ शांति वार्ता का…
Luni River Rajasthan Facts: हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर अनगिनत नदियां बहती…
PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…
Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…
IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…