<

चालान भरने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर, घर बैठे इन आसान स्टेप्स में भरें Traffic Challan

अब आपको चालान भरने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. बल्कि, आप घर बैठे-बैठे अपना चालान ऑनलाइन पोर्टल के जरिए निकाल सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इसके पूरे प्रोसेस के बारे में.

Traffic Challan Payment process: देश में हर रोज लाखों-करोड़ों वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं. कुछ लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करते हैं तो कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं. ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोककर उसके वाहन का चालान किया जाता है. लेकिन, आजकस सड़कों पर लगे कैमरा आपके वाहन की फोटो खींच लेता है, जिससे चालान आपके घर भिजवा दिया जाता है.

अब आपको चालान भरने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. बल्कि, आप घर बैठे-बैठे अपना चालान ऑनलाइन पोर्टल के जरिए निकाल सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इसके पूरे प्रोसेस के बारे में. 

कैसे भर सकते हैं ऑनलाइन चालान

ऑनलाइन या ई-चालान का भुगतान करने के लिए आपको किसी दूसरी वेबसाइट पर न जाकर परिवहन विभाग के ऑफिशियल पोर्टल echallan.parivahan.gov.in पर जाना है. अब आपको Check Online Services पर क्लिक करना है, जिसके बाद आप चालान भरने वाले पोर्टल पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे. अब आपको अपने वाहन से जुड़ी जानकारी यहां दर्ज करानी है, जिसमें आपको ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अपने चालान नंबर और गाड़ी का नंबर बताना है. 

कर सकते हैं चालान का डिजिटल भुगतान

ऑफिशियल पोर्टल पर जानकारी भरने के बाद चालान की राशि और अन्य जानकारियां सामने आ जाएंगी, जिसके बाद आप चालान का डिजिटल भुगतान कर सकेंगे. इसके लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप Pay Now या अन्य UPI ऐप्स के माध्यम से भी अपने चालान का भुगतान कर सकेंगे. 

कैसे आता है ई-चालान?

आमतौर पर ट्रैफिक पुलिस नियमों को तोड़ने पर आपको रोक लेती है. लेकिन, ज्यादातर हाइवे और मेन रोड्स पर कैमरे लगे होते हैं. ऐसे में जब ट्रैफिक रूल्स तोड़े जाते हैं तो कैमरा सिस्टम के जरिए आपकी गलती रिकॉर्ड हो जाती है, जिसके आधार पर ई-चालान जनरेट किया जाता है और आपके घर पर चालान भेज दिया जाता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST