Delhi University Protest: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में शुक्रवार को बड़ा हंगामा हुआ. जहां एक महिला पत्रकार ने कई गंभीर आरोप लगाए. अब इस मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश सिंह ने छात्रों और शिक्षकों से खास अपील की है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश सिंह ने छात्रों और शिक्षकों के समूहों से की ये अपील
Delhi University Protest: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में शुक्रवार को बड़ा हंगामा हुआ. जब कैंपस में यूजीसी कानून के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की गई. आरोप है कि सवाल पूछने पर उसे घेर लिया गया, उसका नाम और जाति पूछी गई और मारपीट की गई. महिला पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी के बाद छात्रों का एक ग्रुप सपोर्ट में सामने आया.
घटना के बाद छात्र मॉरिस नगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और देर रात तक नारे लगाए. वे उन लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे थे जिन्होंने कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी की थी.
इस पूरे मामले पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश सिंह का बयान सामने आया है. दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से अनुरोध करता हूं कि वह आपस में सौहार्द बनाए रखें. कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपसी मनमुटाव बढ़े और राष्ट्र व विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान हो. दिल्ली विश्वविद्यालय में कल जो घटना हुई, वह चिंता का विषय है. इसके अलावा, उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि विश्वविद्यालय में भारत के सभी प्रदेशों और सभी समुदायों के विद्यार्थी पढ़ते हैं. सामाजिक सौहार्द सबसे बड़ी चीज है; और उसे बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है.
उन्होंने आगे लिखा कि मैंने आज कई छात्रों के समूहों और शिक्षकों के समूहों से बातचीत की है और पुलिस प्रशासन से भी बात करके ये सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो जिससे सद्भाव को कोई नुकसान पहुंचे. यूजीसी के जो नए नियम आए हैं, वह अभी माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं. मैं विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील करता हूं कि वह भारत सरकार पर अपना भरोसा बनाए रखें और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार करें.
Salt Lake Fresh Water Underground: ग्रेट सॉल्ट लेक का नाम इसके बहुत ज्यादा खारे पानी…
MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर…
पटना में राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की फरमाइश पर चैता और लौंडा नाच…
DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…
CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…
CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026…