<

दिल्ली में फरवरी का महीना पिछले 3 साल में रहा सबसे गर्म, प्रदूषण ने भी तोड़े रिकॉर्ड; जानें- क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Delhi Weather: दिल्ली में साल 2026 में फरवरी का महीना पिछले 3 साल की तुलना में काफी गर्म और प्रदूषित रहा. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि फरवरी के महीने में इस बार बहुत काम बारिश हुई. इसलिए ऐसा देखने को मिला.

Delhi Warmest February: दिल्ली के लिए यह तीन साल में सबसे गर्म और सबसे ज्यादा प्रदूषित फरवरी रहा है. एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की गैर-मौजूदगी की वजह से हालात असामान्य रूप से गर्म रहे. इस महीने अब तक का औसत अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो फरवरी के लॉन्ग-पीरियड एवरेज (LPA) 24.2°C से 2.8 डिग्री ज़्यादा था. यह फरवरी 2023 के बाद से सबसे ज्यादा एवरेज तापमान रहा है, जब यह 28.2°C तक पहुंच गया था.

तापमान के अलावा, फरवरी के महीने में दिल्ली की हवा भी खराब रही. यूं तो हर साल सर्दी में दिल्ली में प्रदूषण की वजह से हेल्थ इमरजेंसी जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. लेकिन इस बार फरवरी का महीना हवा की गुणवत्ता के हिसाब से बेहद खराब रहा.

फरवरी में कैसी रही हवा की गुणवत्ता?

आज फरवरी का आखिरी दिन है. ऐसे में इस महीने अब तक का एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 232 है, जो 2023 में 237 के बाद सबसे ज्यादा है. इसकी तुलना में रवरी का एवरेज AQI 2025 में 214, 2024 में 218, 2022 में 225, 2021 में 288 और 2020 में 241 था.

कबाड़ में मिला 10 लाख का सोना, लेकिन नहीं डोला अशरफ का ईमान; गहने लौटाकर कायम की मिसाल

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट्स तापमान और प्रदूषण दोनों में बढ़ोतरी की वजह बारिश में भारी कमी को मानते हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में इस महीने सिर्फ 0.5mm बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो नॉर्मल 21.3mm से काफी कम है. हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर रहे हैं, जिससे न तो पहाड़ों में ज्यादा बर्फबारी हुई और न ही मैदानी इलाकों में बारिश हुई.

स्काईमेट के वाइस-प्रेसिडेंट महेश पलावत ने कहा कि हमने दिल्ली में कुछ दिनों में सिर्फ थोड़ी-बहुत बूंदाबांदी देखी. हालांकि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान थोड़ी कम हुआ, लेकिन इससे कोई खास ठंडक नहीं आई. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि बारिश की कमी से भी प्रदूषण का लेवल बढ़ा है. अगर अच्छी बारिश होती है, तो वॉशआउट इफ़ेक्ट की वजह से प्रदूषक जम जाते हैं. लेकिन हमने फरवरी में ऐसा नहीं देखा.

फरवरी में दिखा कैसा पैटर्न?

फरवरी 2025 में भी ऐसा ही पैटर्न देखा गया था, जब औसत अधिकतम तापमान 26.7°C था और बारिश सिर्फ़ 1.4mm हुई थी. इसके उलट, फरवरी 2024 में 32.5mm बारिश हुई, जिससे औसत अधिकतम तापमान 24.4°C कम रहा और हवा की क्वालिटी काफी बेहतर बनी रही. 2023 में दिल्ली में जीरो बारिश और औसत अधिकतम तापमान 28.2°C दर्ज किया गया, जो 15 सालों में सबसे ज़्यादा है. अगर साल 2026 के फरवरी महीने की बात करें तो फरवरी के 27 दिनों में से 25 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है, सिर्फ 2 और 18 फरवरी को थोड़ी बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की वजह से सामान्य से नीचे गया.

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा, अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान और बढ़ेगा. 3 मार्च तक 33°C, होली (4 मार्च) को 34°C और 5 मार्च तक शायद 35°C तक पहुंच सकता है.

दिल्ली में Double Decker Bus की हुई एंट्री, प्रमुख स्थलों का कर सकेंगे दीदार, जानें खासियत और किराया?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

‘वेलकम’ के मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का निधन, 5 साल पहले हुआ था कैंसर, अस्पताल में थे भर्ती

Mushtaq Khan Death: मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर 2026 को 56 वर्ष की…

Last Updated: September 24, 2026 20:41:20 IST

Lord Ganesha Names: बच्चे के लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो गणपति बप्पा के ये 20 नाम आएंगे काम, हर नाम का है खास अर्थ

Lord Ganesha Names: बच्चे के नामकरण के लिए माता-पिता अक्सर ऐसा नाम तलाशते हैं जो…

Last Updated: September 24, 2026 20:24:00 IST

‘UP, MP, बिहार और राजस्थान से नहीं होगी कोई Male हायरिंग’, बेंगलुरु के सीईओ ने लिया नया फैसला, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

बेंगलुरु के एक उद्यमी का कहना है कि उनकी कंपनी में UP, MP, बिहार और…

Last Updated: September 24, 2026 19:22:12 IST

अर्जुन तेंदुलकर के 27वें बर्थडे पर सचिन ने शेयर की अनसीन फोटो, बेटे के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

Arjun Tendulkar Birthday: अर्जुन तेंदुलकर अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके…

Last Updated: September 24, 2026 19:19:33 IST

वह जेल में है… पति-बेटे ने मिलकर की हत्या, कुएं में फेंकी लाश; कहानी बनाकर किया गुमराह

Jaipur Crime News: राजस्थान के जयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 24, 2026 19:14:25 IST

Kareena Kapoor Viral Video: ‘हील्स पहना है…’, पैप्स पर निकला बेबो का गुस्सा, इस हरकत पर हुई थीं नाराज

मुंबई में 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फोटोग्राफरों द्वारा बार-बार अपनी जगह बदलने के…

Last Updated: September 24, 2026 19:10:45 IST