<

Ranji Trophy: आकिब नबी के सेलेक्शन की चर्चा तेज, जानें टॉप गेंदबाजों का हाल, पिछले 10 साल का कैसा रहा इतिहास

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में पिछले 10 सालों में कई गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया है. कुछ खिलाड़ियों ने एक ही सीजन में 60 से ज्यादा विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा.

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में पिछले 10 सालों में कई गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया है. कुछ खिलाड़ियों ने एक ही सीजन में 60 से ज्यादा विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा. लेकिन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा आकिब नबी की हो रही है. जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने 2025-26 सीजन में 60 विकेट पूरे किए. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. खासकर फाइनल मैच में उनकी गेंदबाज़ी बहुत प्रभावशाली रही है.
ऐसे में आज हम जानेंगे कि पिछले 10 साल के इतिहास में किस गेंदबाजों ने एक ही सीजन में सबसे अधिक विकेट्स लिए हैं. 2016-17 सीजन में शाहबाज नदीम ने 56 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट झटके. 2017-18 में जलज सक्सेना ने 44 विकेट अपने नाम किए. 2018-19 में धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 59 विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया. 2019-20 में जयदेव उनादकट ने 67 विकेट लिए. कोविड के बाद 2021-22 सीजन में शम्स मुलानी ने 45 विकेट लेकर टॉप किया. 2022-23 में  जलज सक्सेना ने 50 विकेट झटके. 2023-24 सीजन में साई किशोर ने 53 विकेट लिए. 2024-25 में हर्ष दुबे ने 69 विकेट लेकर नया कीर्तिमान बनाया.

आकिब नबी के सेलेक्शन की चर्चा तेज

वहीं 2025-26 सीजन में Auqib Nabi ने 60 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए और खूब चर्चा बटोरी. इस तरह पिछले एक दशक में कई गेंदबाज़ों ने 50 से ज्यादा विकेट लेकर घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों और दिग्गज खिलाड़ियों ने कहा कि आकिब नबी को अब टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए. उनका मानना है कि नबी के पास अच्छी गति है, वह गेंद को स्विंग करा सकते हैं और लंबे समय तक गेंदबाजी कर सकते हैं.

रणजी देता रहा है मौके

उनमें वह सारी क्वालिटी है जो एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर में होनी जरूरी हैं. आकिब नबी ने अपनी मेहनत और लगातार अच्छे खेल से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है. रणजी ट्रॉफी हमेशा से नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देती आई है. इस बार आकिब नबी ने साबित कर दिया है कि वह बड़े मंच के लिए तैयार हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST