14
Vikas Bagga Chain Snatching Incident: दिल्ली के कृष्ण नगर इलाके में सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता विकास बग्गा के साथ एक छीना-झपटी की बड़ी वारदात हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. दो बदमाशों ने विकास बग्गा की सोने की चेन छीन ली.
जब उनके एक परिचित ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तब आरोपियों ने पिस्तौल निकाल ली. हिम्मत दिखाते हुए उस परिचित ने बदमाशों में से एक पर कार की चाबी से वार किया, पिस्तौल अपराधी के हाथ से फिसलकर सड़क पर गिर गई.
ये भी पढ़ें: पहले छुए पैर, फिर नोच ली बालियां… लुधियाना में बुजुर्ग महिला से शर्मनाक वारदात सीसीटीवी में कैद
नेता ने लगभग एक किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया
AAP नेता विकास बग्गा ने बदमाशों का लगभग एक किलोमीटर तक पीछा किया. पकड़े जाने के डर से, बदमाशों ने चेन सड़क पर फेंक दी. आरोप है कि इसके बाद, बदमाशों ने विकास बग्गा पर पत्थर फेंका और फिर मौके से फरार हो गए. हालांकि गनीमत की बात यह रही कि AAP नेता को बाद में टूटी हुई चेन मिल गई.
विकास बग्गा कृष्ण नगर से चुनाव लड़ चुके हैं
AAP नेता विकास बग्गा ने कृष्ण नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. विकास बग्गा पहले भी कृष्ण नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं. उनके पिता, एस.के. बग्गा, AAP विधायक के तौर पर दो बार सेवा दे चुके हैं. एस.के. बग्गा ने एक चुनाव में किरण बेदी को हराया था.
ये भी पढ़ें: द्वारका शूटआउट कांड: स्पेशल सेल के जवान पर अंधाधुंध फायरिंग का आरोप, एक मजदूर की मौत, दूसरा बुरी तरह घायल
ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में पोल पकड़कर ‘तेरी दीवानी’ पर मदहोश होकर नाचा युवक, पैसेंजर सीट छोड़ भागे, वीडियो वायरल