<
Categories: दिल्ली

Ankit Dewan: कौन हैं अंकित दीवान, जिनकी एयर इंडिया के पायलट ने उनकी बेटी के सामने कर दी पिटाई

Ankit Dewan: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री से मारपीट का मामला सामने आया हैं. आरोप है कि यात्री अंकित दीवान पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट  हमला कर घायल कर दिया.

Ankit Dewan: देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Delhi Airport) पर एक पैसेंजर से पिटाई का मामला सामने आया है. पिटाई के चलते घायल पैसेंजर ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इसमें डीजीसीए, एयर इंडिया और दिल्ली पुलिस को टैग कर न्याय की मांग की है. उधर, जैसे ही यह मामला मीडिया में सामने आया तो संभावित बवाल को  देखते हुए एयरलाइन ने जांच पूरी होने तक आरोपी पायलट को सस्पेंड कर दिया है. पिटाई से घायल यात्रा अंकित दीवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल ने कथित तौर पर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (T1) पर उन पर हमला बोल दिया. उनका यह भी कहना है कि मौके पर मौजूद 7 साल की बेटी इस हादसे के बाद से काफी डरी हुई है. 

पीड़ित ने दिया घटना का पूरा ब्योरा

पीड़ित अंकित दीवान की ओर से जानकारी दी गई है कि उनके परिवार को उस सिक्युरिटी चेक का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था. अममून स्टाफ इस्तेमाल करता है. उनके साथ एक 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था. अंकित दीवान का कहना है कि स्टाफ मेरे आगे लाइन तोड़ रहा था.इस पर एतराज जताते हुए टोका तो कैप्टन वीरेंद्र सेजपाल के साथ उनकी कहासुनी हो गई. आरोप है कि कैप्टन ने चिल्लाते हुए कहा कि क्या मैं अनपढ़ हूं, क्या मैं उन साइन को पढ़ नहीं सकता जिन पर लिखा था कि यह एंट्री स्टाफ के लिए है. इसके बाद पायलट ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट लगी. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में पीड़ित दीवान के सिर-माथे पर खून निकलता नजर आ रहा है.

पूरे मामले पर सामने आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की सफाई

उधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने इस पूरी घटना पर बयान जारी कर सफाई दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से लिखा है- ‘दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस घटना पर बहुत दुख है, जिसमें हमारा एक कर्मचारी शामिल था जो दूसरी एयरलाइन में पैसेंजर के तौर पर यात्रा कर रहा था. हम इस घटना से हुई परेशानी के लिए दिल से माफी मांगते हैं. ऐसे व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं.’ इसी पोस्ट में जानकारी दी गई है कि संबंधित कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से ऑफिशियल ड्यूटी से हटा दिया गया है. पूरी जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. जब तक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, हम इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. लेकिन कृपया निश्चिंत रहें कि यह मामला हमारी पूरी नज़र में है. हम निष्पक्ष और पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों को पूरा सहयोग देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST