FASTag से गलत टोल कटौती के मामले बढ़ रहे हैं। गाड़ी घर पर होने के बावजूद टोल कटने की वजह, रिफंड प्रक्रिया और बचाव के उपाय जानें।
FASTag
FASTag Alert: कई वाहन मालिकों ने शिकायत की है कि उनकी गाड़ी घर पर खड़ी होने के बावजूद FASTag अकाउंट से टोल टैक्स कट गया। इस तरह की घटनाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है और सवाल उठने लगे हैं कि आखिर बिना टोल प्लाजा पहुंचे FASTag से पैसे कैसे कट सकते हैं। आइए समझते हैं पूरा मामला और इससे बचने के तरीके.
FASTag से गलत टोल कटने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जिनमें नंबर प्लेट की गलत रीडिंग, FASTag का गलत वाहन से लिंक होना, टोल प्लाजा की तकनीकी गलती या किसी अन्य वाहन द्वारा आपके FASTag नंबर का मिसयूज शामिल है. कई बार टोल बूथ पर कैमरा नंबर प्लेट को गलत पढ़ लेता है, जिससे किसी और वाहन का टोल आपके FASTag अकाउंट से कट जाता है। NPCI के अनुसार ऐसी स्थिति में यूजर्स शिकायत दर्ज कर रिफंड भी पा सकते हैं.
अगर आपकी गाड़ी घर पर खड़ी होने के बावजूद FASTag से गलत टोल कट गया है, तो रिफंड पाने के लिए सबसे पहले FASTag जारी करने वाले बैंक की ऐप या कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज करें और ट्रांजैक्शन ID, तारीख व टोल प्लाजा का नाम साझा करें.
इसके अलावा आप NHAI की हेल्पलाइन 1033 पर कॉल करके या IHMCL के FASTag पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं. शिकायत सही पाए जाने पर आमतौर पर 5 से 7 कार्यदिवस के भीतर कटी हुई राशि आपके FASTag वॉलेट या बैंक अकाउंट में वापस कर दी जाती है.
FASTag से गलत कटौती से बचने के लिए वाहन पर FASTag को सही जगह और ठीक तरीके से लगाना जरूरी है, ताकि टोल प्लाजा पर स्कैनिंग में कोई गलती न हो। वाहन की नंबर प्लेट साफ और स्पष्ट रखें, जिससे कैमरा उसे सही तरीके से पढ़ सके.
अगर FASTag खराब, पुराना या डैमेज हो गया है तो तुरंत उसे बदलवाएं और एक ही वाहन पर एक से ज्यादा FASTag एक्टिव न रखें। साथ ही, समय-समय पर अपने FASTag अकाउंट के ट्रांजैक्शन चेक करते रहें, ताकि किसी भी गलत कटौती का पता चलते ही तुरंत शिकायत दर्ज की जा सके.
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…