Beating Retreat Ceremony: दिल्ली में दोपहर 2 बजे से लेकर रात के 9:30 बजे तक कई रास्तों को बंद किया गया है और कई के रूट में बदलाव हुए हैं. घर से निकलने से पहले चेक करें.
Traffic Advisory
Beating Retreat Ceremony: राजधानी दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट समारोह का आज आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है तो कई सड़कों को बंद कर दिया गया है. यदि आप भी दिल्ली की सड़कों पर कहीं जाने की सोच रहें हैं तो घर से निकलने के पहले रूट चेक कर लें.
गणतंत्र दिवस समारोह, 2026 के समापन के अवसर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह बृहस्पतिवार यानी आज विजय चौक पर आयोजित होगा. इस खास मौके पर राष्ट्रपति भवन, नार्थ ब्लाक, साउथ ब्लाक और संसद भवन की आकर्षक लाइटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचेंगे. जिसकी वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ खास यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों को लागू किया है. ये प्रतिबंध आज दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक लागू रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही एडवाइजरी जारी कर लोगों से सही यात्रा के लिए योजना बनाने की अपील की है.
ट्रैफिक पुलिस के आधार पर, आज 29 जनवरी को दोपहर के 2 बजे से रात 9:30 बजे तक विजय चौक और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह बाधित रहेगा. ऐसे में राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन के आसपास सुरक्षा और समारोह को देखते हुए वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। इस दौरान विजय चौक आम रास्तों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा.
सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर से लेकर कृषि भवन गोल चक्कर तक, रफी मार्ग पर और कृषि भवन गोल चक्कर से विजय चौक की ओर रायसीना रोड पर वाहन प्रतिबंधित है. इसके अलावा दारा शिकोह रोड गोल चक्कर, कृष्ण मेनन मार्ग गोल चक्कर और सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर से विजय चौक की ओर वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी.
विजय चौक से सी-हेक्सागन तक कर्तव्य पथ भी आम जनता के लिए बंद रहेगा. इसको देखते हुए आप सही प्लानिंग करने के बाद ही घर से निकलें.
एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि जो बस वाले यात्री है उनके रास्तों को डायवर्ट किया गया है. साथ ही यह भी बताया गया है कि अन्य बसों के मार्गों में भी बदलाव किया जाएगा.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…