Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई है. आज 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में उनको अंतिम विदाई दी जाएगी.
Ajit Pawar Funeral
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में होगा. उनका अंतिम संस्कार आज गुरुवार, 29 जनवरी राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
28 जनवरी को उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित पवार सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई. दादा के नाम से मशहूर अजित पवार की उम्र 66 वर्ष थी, जो बुधवार को सुबह 8:10 बजे के करीब पूणे जीले स्थित बारामती के लिए रवाना हुए थे. वह पांच जनवरी के होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के लिए 4 जनसभाएं संबोधित करने वाले थे.
अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज सुवह 11 बजे उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में किया जाएगा. अजित पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है. यहां लोग उन्हें अतिम दर्शन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
इस अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं. दादा यानी अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है.
अजित पवार के लिए विद्या प्रतिष्ठान ईंट-पत्थर से बनी सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि ‘सियासी और सामाजिक’ पूंजी भी है. यह मैदान उनके राजनीतिक विरासत का प्रतीक भी है. इस विद्या प्रतिष्ठान की नींव उनके चाचा शरद पवार ने रखी थी. बाद में अजीत पवार ने इसे आधुनिक स्वरूप दिया और उनकी पत्नी सुनैना इसकी देखरेख करती हैं.
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…