<
Categories: दिल्ली

द‍िल्‍ली में धौला कुआं के पास दर्दनाक हादसा, BMW ने वित्त मंत्रालय के अफसर को रौंदा, पूरे इलाके में सनसनी

Delhi Accident: राजधानी दिल्ली में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. वित्त मंत्रालय में कार्यरत एक उप-सचिव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

Delhi Accident: राजधानी दिल्ली में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. वित्त मंत्रालय में कार्यरत एक उप-सचिव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह हादसा धौला कुआं से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन रोड पर हुआ, जब उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज़ रफ़्तार बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मार दी. वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप-सचिव का नाम नवजोत है.

घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार, कार चला रही महिला ने अचानक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और हादसा इतना ज़बरदस्त था कि बाइक सवार दूर जा गिरा. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

मनोज तिवारी समेत इन खिलाड़ियों ने किया भारत-पाक मैच का बॉयकॉट! जानिए किसने क्या कहा?

महिला बीएमडब्ल्यू चला रही थी, उसका पति भी था उसके साथ

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना के समय एक महिला बीएमडब्ल्यू चला रही थी और उसका पति भी उसके साथ मौजूद था. हादसे के बाद, दोनों घायलों को टैक्सी से अस्पताल ले गए. हालाँकि, वहाँ डॉक्टरों ने मंत्रालय के अधिकारी को मृत घोषित कर दिया. वहीँ अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपत्ति भी हादसे में घायल हुए हैं और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

हादसे के बाद इलाके में जाम लग गया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और दुर्घटनाग्रस्त बीएमडब्ल्यू कार और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। क्राइम टीम और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने घटनास्थल की जाँच की है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जाँच में लापरवाही से गाड़ी चलाने की बात सामने आई है.

यहां से देखें हादसे जुड़े वीडियो

घटना से इलाके में मची सनसनी

हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग हैरान थे कि राजधानी की व्यस्त सड़क पर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया। मृतक उप सचिव के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है और पुलिस आगे की जाँच में जुटी है.

वे नेता जो प्रधानमंत्री बनने से पहले मुख्यमंत्री भी रहे, PM मोदी के अलावा लिस्ट में कौन-कौन से नाम? जानकर चौंक जाएंगे!

Ashish kumar Rai

Share
Published by
Ashish kumar Rai

Recent Posts

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST

Bulandshahr News: रील के लिए कुछ भी! चलती बोलेरो पर लड़कियों ने जान जोखिम में डाल बनाई रील, Video Viral होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बुलंदशहर से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवतियां एनएच-34 पर चलती स्कॉर्पियो के बोनट…

Last Updated: October 7, 2026 18:28:28 IST

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…

Last Updated: October 7, 2026 18:18:26 IST