Ind vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया. इस मैच के दौरान टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी को करारा सबक सिखाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाज़ की अकड़ तोड़ दी.
abhishek vs shaheen
Abhishek Sharma Vs Shaheen Afridi: एशिया कप (Asia Cup 2025) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया मे 7 विकेट से जीत दर्ज़ की और सुपर-4 का टिकट कटा लिया. पाकिस्तान की टीम इस मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एंड कंपनी को किसी भी डिपार्टमेंट में टक्कर दे ही नहीं पाई और भारत ने आसानी से जीत दर्ज़ की. एक तो पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और दूसरा उसके एक दमदार खिलाड़ी को बीच मैदान शर्मसार होना पड़ा. टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की अकड़ तोड़ दी.
शाहीन अफरीदी ने बचाई लाज!
दुबई में खेले गए इस मैच में शाहीन अफरीदी का बल्ला जमकर बोला. अफरीदी ने अपनी बल्लेबाज़ी का जौहर दिखाते हुए 16 गेंदों में नॉटआउट 33 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4-4 छक्के भी लगाए. ये शाहीन अफरीदी की दमदार पारी ही थी जिसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम 127 रनों के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंच पाई.
अभिषेक ने सिखाया अफरीदी को सबक!
बल्ले से धमाल मचाने वाले अफरीदी को लग रहा था कि जिस तरह उन्होंने बैटिंग में कमाल कर दिया है, ठीक वैसे ही वो गेंदबाज़ में भी धमाल मचा देंगे और टीम इंडिया के विकेट पर विकेट चटका देंगे, लेकिन अफरीदी ये भूल गए थे कि उनका सामना भारत के युवा शेरों से है.
पाकिस्तान ने भारत को 128 रनों का लक्ष्य दिया था और पहला ओवर लेकर शाहीन शाह अफरीदी आए. अभिषेक शर्मा ने अफरीदी की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया. अफरीदी ने तिरछी नज़रों से अभिषेक को देखा. अफरीदी दूसरी गेंद लेकर आए तो अबकी बार अभिषेक शर्मा ने छक्का जड़ दिया. इस तरह से भारतीय ओपनर ने सिर्फ दो गेंदों में 10 रन बना लिए थे. अफरीदी का गुस्सा बढ़ता जा रहा था. तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया और चौथी गेंद पर अभिषेक ने एक रन लेकर स्ट्राइक शुभमन गिल (Shubman Gill) को दे दी. फिर इस ओवर की दोनों गेंदें गिल ने खेली और अफरीदी के पहले ओवर से 12 रन आए.
तीसरे ओवर में आया असली मज़ा!
तीसरे ओवर में एक बार फिर अभिषेक शर्मा और शाहीन अफरीदी का आमना-सामना हुआ. इस ओवर में तो शर्मा ने अफरीदी की ऐसी कुटाई की, ऐसी कुटाई की कि अफरीदी बुरी तरह से झल्ला गए. तीसरे ओवर की पहली गेंद पर लेफ्टी बल्लेबाज़ ने चौका जड़ दिया. शाहीन अफरीदी फिर से उन्हें टेढ़ी नज़रों से देखने लगे. इसके बाद दूसरी गेंद पर फिर कोई रन नहीं आया, लेकिन तीसरी गेंद पर अभिषेक ने फिर से एक छक्का जड़ दिया. इस सिक्स को देखने के बाद शाहीन अफरीदी खुद पर झल्लाते हुए नज़र आए. इस तरह से अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 13 गेंदों में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शाहीन अफरीदी की जमकर पिटाई की और उन्हें लाइव मैच में खुद पर झल्लाने पर मजबूर कर दिया.
IND vs PAK मैच से जुड़े वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.youtube.com/live/UotEHbThkac?si=Maa-zyjyjVa190Rb
ये अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ पारी ही थी, जिसने भारत को तेज़-तर्रार शुरुआत दिलाई और टीम इंडिया ने इस मैच को बड़ी ही आसानी से सिर्फ 15.5 ओवर में ही जीत लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम एशिया कप 2025 के सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…