<
Categories: मनोरंजन

Mahesh Babu की वाराणसी’ को ऑफर हुए 650 करोड़ रुपए की डील, SS Rajamouli ने किया रिजेक्ट! जानें वजह

खबरें हैं कि साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की आने वाली फिल्म “वाराणसी” को तकरीबन 650 करोड़ रुपये की डिजिटल डील ऑफर की गई है. लेकिन फिल्म के निर्माता एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इन इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है. भारतीय सिनेमा के पूरे इतिहास में आजतक किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी डील ऑफर नहीं की गई है.

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “वाराणसी” को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, इस फिल्म में उन्होंने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को कास्ट किया है. फिल्म “वाराणसी” के रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसका बज बना हुआ है. फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि फिल्म “वाराणसी” को  तकरीबन 650 करोड़ रुपये की डिजिटल डील ऑफर की गई है. लेकिन फिल्म के निर्माता एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इन इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है.

फिल्म ‘वाराणसी’ को हुई करोड़ रुपये की डिजिटल डील ऑफर

M9 न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘वाराणसी’ की ओटीटी डील लगातार तेज हो रही हैं. खबरें आ रही है कि नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राइम वीडियो के बीच फिल्म ‘वाराणसी’ के राइट्स को लेकर जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है. लीक हुई रिपोर्टस् की माने तो नेटफ्लिक्स ने राजामौली ‘वाराणसी’ के लिए 650 करोड़ रुपये की डील ऑफर की है, बता दें कि भारतीय सिनेमा के पूरे इतिहास में आजतक किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी डील ऑफर नहीं की गई है. मगर हैरान कर देने वाली बात ये है कि एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने इस डील को ठुकरा दिया है. लेकिन ऐसा क्यों है?

एसएस राजामौली ने की फिल्म ‘वाराणसी’ के राइट्स के लिए इतने करोड़ की मांग

एशियानेट न्यूज़ इंग्लिश की रिपोर्ट का माने तो निर्माता एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म के ओटीटी राइट्स के लिए एक हज़ार करोड़ रुपये की मांग की है. ऐसा करने पर इन प्लेटफॉर्म्स को फिल्म के सभी भाषाओं के अधिकार मिल जाएंगे. लेकिन अब सोशल मीिडया पर कुछ लोग इस मांग को गलत बता रहे हैं. लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि 500 से 650 करोड़ का ऑफर भी इस फिल्म के लिए काफी है. एसएस राजामौली (SS Rajamouli)  इस बात से राजी नहीं हैं. क्योकि उनका मानना है कि ‘वाराणसी’ के लार्ज स्केल और उनके ब्रांड वैल्यू के कारण इस फिल्म में इस रकम को जस्टिफ़ाई करने का माद्दा है. वैसे अभी ये केवल चर्चा हैं. मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST