<
Categories: मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर की आलीशान हवेली पर अवैध कब्जा! डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार; कांग्रेस से रह चुका है पिता का नाता

Bollywood Actor Chandrachur Singh: बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की अलीगढ़ में एक आलीशान हवेली मौजूद है. उन्होंने इस पर मालिकाना हक जताते हुए डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है.

Bollywood Actor Chandrachur Singh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में परिवार से जुड़ी हवेली पर बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ (Chandrachur Singh) का मालिकाना हक जता रहे हैं. करोड़ों की हवेली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस विवाद के कारण एक्टर को मुंबई से अलीगढ़ तक आना पड़ा. यहां उन्होंने अलिगढ़ के जिलाधिकारी से मुलाकात की. यहां उनकी करोड़ों की हवेली और बाकी अन्य संपत्तियों को लेकर परिवार के अन्य लोगों के साथ विवाद चल रहा है. चंद्रचूड़ ने मंगलवार को अपनी मां के साथ डीएम से मुलाकात की और अपनी बात रखी. उन्होंने अपनी चाची और अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाया कि वह हवेली बेचने की साजिश कर रहे हैं. 

संपत्ति को लेकर गहराता जा रहा विवाद

वहीं चाची ने एक्टर के भाई पर मारपीट का केस दर्ज कराया है. बता दें कि चंद्रचूड़ सिंह की ये पुश्‍तैनी प्रॉपर्टी है. एक्टर के पिता बलदेव यहां से विधायक रह चुके हैं. उनकी मां कृषणा कुमारी भी राजवंश से ताल्लुक रखी हैं, उनके पिता ओडिशा के महाराजा थे. द हवेली जलालपुर एस्टेट 1855 यानी कल्याण भवन के नाम से कोठी है, जिसपर विवाद गहराता जा रहा है. इस हवेली की कीमत करोड़ों के आसपास बताई जा रही है. 

चंद्रचूड़ का अलीगढ़ से नाता

चंद्रचूड़ की मां और उनके दो भाई मौजूद है. अभिनेता ने अपनी चाची और रिश्तेदारों पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया. उनके मुताबिक, पिता को भी काफी नाइंसाफी झेलनी पड़ी थी. वह कभी भी इस हवेली में नहीं रह पाए. अब वह कानून के सहारे अपना हक वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि, चंद्रचूड़ के पिता कैप्टन बलदेव सिंह के दो भाई और थे. जिनमें बलदेव सिंह सबसे बड़े थे. उनका निधन साल 2022 में हो गया था. मंझले भाई पुण्य प्रताप का परिवार विदेश और मुंबई में रह रहा है. छोटे भाई का परिवार भी विदेश में है. बलदेव सिंह अलीगढ़ के गांव जलालपुर में रहते थे. वह 1985 में कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 10:23:21 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 09:44:06 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 08:50:08 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST