Dal Lake in Delhi: DDA बांसेरा पार्क में एक अनोखा आकर्षण का केंद्र बनाने जा रहा है. देखें, कश्मीरी स्टाइल हाउसबोट प्रोजेक्ट की पूरी स्कृप्ट और सुविधाएं.
Dal Lake in Delhi
Dal Lake in Delhi: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA बांसेरा पार्क में एक अनोखा आकर्षण जोड़ने जा रहा है. DDA इसके लिए कुल 4 करोड़ खर्च करने वाली है. यह कश्मीरी नावों की शैली में डिजाइन की गई हाउसबोट होगी. 60 फीट लंबी यह संरचना पारंपरिक कश्मीरी हाउस बोट जैसी दिखेगी. इसपर फारसी शैली में नक्कासी भी की जाएगी. इसे पार्क के भोजनालय के पास जमीन पर ही स्थाई रूप से स्थापित की जाएगी.
रिपोर्ट के मुताबिक हाउस-बोट बनाने के लिए एजेंसी चुनने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 महिने के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. टेंडर प्रस्ताव के आधार पर, इस काम के लिए हाउस बोट की नींव, ढ़ांचा के लिए स्टील, सजावट के लिए लकड़ी, जल निकासी और प्लंबिंग के लिए डिजाइन और निर्माण शामिल है.
इसको बनाने में कई तरह की लकड़ियों का इस्तेमाल होने वाला है. आधार के लिए देवदार का इस्तेमाल होगा, ढ़ांचे के लिए सीडर का इस्तेमाल होगा, सुंदर नक्काशी के लिए अखरोट के लकड़ी का इस्तेमाल होगा. और अंदर की दिवारों के लिए चिनार की लकड़ी का इस्तेमाल होगा.
अधिकारियों के मुताबिक, हाउसबोट में ठहरने के बजाय एंटरटेनमेंट और प्रोग्राम या फंक्शन के आयोजन स्थल के रूप में कार्य करेगा. इसमें लॉबी, हॉल, स्टोर, पेंट्री, खान-पान की जगह, आगे और पीछे शौचालय की सुविधा इत्यादि आदि उपलब्ध है. कांच का बना मिटींग हॉल जहां लगभग 15 लोगों के बैठने की सुविधा होगी. आने वाले दोनों साइड बनी सीड़ियों से अन्दर आ सकते हैं.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…