<
Categories: मनोरंजन

आज थिएटर पर आतंक मचाने वाली थी Akhanda 2! रिलीज से पहले ही पूरे इंडिया में कैंसिल सभी शोज! कानूनी पचड़े में फंसे मेकर्स

Akhanda 2 Premiere Shows Canceled Across India: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म अखंडा 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, इस शो के रिलीज को रोक दिया गया है और मेकर्स कानूनी पचड़े में फंसे गए हैं. आइये जानते हैं पूरा मामला.

Akhanda 2 Release Postponed: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म “अखंडा 2” रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा सुर्खियों में थी. यह फिल्म साल 2021 में आई अखंडा का सीक्वल है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे. फिल्म “अखंडा 2” आज 5 दिसंबर शुक्रवार के लिए सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली थी,लेकिन अब इस फिल्म से जोड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. खबरे हैं कि फिल्म “अखंडा 2” की रिलीज पर कुछ कारणों की वजह से अभी रोक लगा दी गई है. खबरे यह भी बताई जा रही है कि मेकर्स कानूनी पचड़े में फंसे गए हैं, जिसकी वजह से रिलीज डेट को टाल दिया गया है

कैंसिल हुए फिल्म अखंडा 2 के प्रीमियर शोज

फिल्म “अखंडा 2 के मेकर्स ने प्रीमियर शोज को कैसिंल करने की आधिकारिक जानकारी भी साझा की है. गुरुवार शाम को प्रोडक्शन हाउस 14 रील्स प्लस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऑफिशियल x हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया गया है, जिसमें एक बयान जारी करते हुए बताया गया है कि कुछ तकनीकी परेशानियों के कारण फिल्म के पेड प्रीमियर्स कैंसिल कर दिए गए हैं. शेयर किये गए पोस्ट में उन्होंने लिखआ, ‘आज निर्धारित अखंडा 2 के प्रीमियर्स तकनीकी समस्याओं के कारण रद्द कर दिए गए हैं. हमने ऐसा ना होने के लिए अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ बातें हमारे कंट्रोल से बाहर थीं. असुविधा के लिए हम सभी से क्षमा चाहते हैं.’ ऐसा सिर्फ इंडिया में ही हुआ है, हालांकि, विदेशों में प्रीमियर आज तय शेड्यूल के हिसाब से होंगे.” फिल्म रिलीज की डेट आगे बढ़ाने की वजह यह भी बताई जा रही है कि मेकर्स (Akhanda 2 Makers In Legal Trouble) कानूनी पचड़े में फंसे गए हैं, जिसकी वजह से रिलीज डेट को टाल दिया गया है.

फिर कानूनी पचड़े में फंसे फिल्म अखंडा 2 के मेकर्स

कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म अखंडा 2 (Akhand 2) की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है. कहा जा रहा है कि ईरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड द्वारा दायर की गई अपील के बाद फिल्म अखंडा 2 के प्रीमियर पर रोक लगा दी गई है. यह मामला काफी लंबे समय से चल रहा है, जो पहले के एक मध्यस्थता निर्णय  से संबंधित है.  ईरोस का दावा है कि  14 रील्स प्लस एलएलपी मूलतः 14 रील्स एंटरटेनमेंट का ही निरंतर रूप है और बकाया राशि का निपटारा किए बिना रिलीज की अनुमति देने से प्रमोटर्स को वित्तीय दायित्वों से बचते ही लाभ कमाने का अवसर मिल जाएगा. इसका फैसला ईरोस के पक्ष में गया था और कंपनी को लगभग 28 करोड़ के साथ 14 प्रतिशत ब्याज का अधिकार मिलना था. कोर्ट का आदेश है है कि जब तक बकाया राशि नहीं दी जाती है, तब तक फिल्म अखंड 2 को किसी भी सिनेमाघरों में, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर या किसी भी सैटेलाइट प्रसारण के माध्यम से रिलीज नहीं किया जा सकता है.

धुरंधर और अखंडा 2 का होता थिएटर पर क्लैश

 बता दें कि आज सिनेमाघरों में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म “धुरंधर” (Dhurandhar)  रिलीज हुई है, और अगर आज नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 रिलीज होती, तो थिएटर पर दोनों (Dhurandhar Vs Akhand 2) का मुकाबला देखने लायक होने वाला था, क्योंकि दोनों फिल्मों को लेकर ही सोशल मीडिया पर तगड़ा बज बना हुआ था फैंस दोनों फिल्मों के लिए बेहद एक्साइटेड थे. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर आपको साउथ और बॉलीवुड (South Vs Bollywood) का शानदार मुकाबला आपको देखने को मिलता. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

लुंगी-टीशर्ट पहन घर के बरामदे में जमीन पर बैठे संजय मिश्रा, गांव से वायरल हुआ वीडियो, सादगी देख लोग हुए मुरीद

Sanjay Mishra Viral Video: अभिनेता संजय मिश्रा का बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव…

Last Updated: October 26, 2026 20:38:14 IST

Bihar TRE-4: शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की तारीख बढ़ी; क्या है आखिरी तारीख?

Bihar TRE 4: बिहार में जो लोग सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं…

Last Updated: October 26, 2026 20:17:49 IST

गुजरात में सनसनी…पहले 8 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या, फिर खुद की जान लेने की कोशिश

Gujarat Crime News: गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के सुस्कल गांव में 8 साल के…

Last Updated: October 26, 2026 20:01:04 IST

25 वर्षों की सेवा के बाद संजीवनी हॉस्पिटल, भटार में नए सर्जिकल यूनिट का शुभारंभ

संजीवनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — NABH एक्रेडिटेड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित ICU और…

Last Updated: October 26, 2026 19:52:15 IST

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में “आनंदम” का भव्य आयोजन, सूरत में एस्टर स्कूल की घोषणा

सूरत (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर:  व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल, वेसु, सूरत द्वारा अपने वार्षिक समारोह…

Last Updated: October 26, 2026 19:37:11 IST

800 बम धमकियां, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और कई सवाल… आखिर क्यों फैलाता था दहशत?

Bomb Threats: देशभर के कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप…

Last Updated: October 26, 2026 19:35:26 IST