Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Crime: रात में प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, छोटी बहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक ने जंगल में किया कांड

MP Crime: रात में प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, छोटी बहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक ने जंगल में किया कांड

Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर अस्पताल गए थे. घर से निकलने से पहले उन्होंने बेटी को भैंस चराने के लिए पपरा पहाड़ के जंगल की ओर भेजा था. शाम तक लड़की घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने जंगल और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

Written By:
Published: November 4, 2026 18:12:51 IST
Last Updated: November 4, 2026 18:12:51 IST

Mobile Ads 1x1

MP Crime News: मध्य प्रदेश के मैहर में साढ़े नौ महीने पहले एक लड़की की हुई हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने सीधी के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. लड़की का शव पपरा पहाड़ के जंगल में मिला था. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का मृतका की बड़ी बहन के साथ प्रेम संबंध था. उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इस राज के खुलने के डर से आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर अस्पताल गए थे. घर से निकलने से पहले उन्होंने बेटी को भैंस चराने के लिए पपरा पहाड़ के जंगल की ओर भेजा था. शाम तक लड़की घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने जंगल और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

25 जनवरी को जंगल में बरामद हुआ था लड़की का शव

इसके बाद 18 जनवरी को ताला थाने में लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. इसी बीच 25 जनवरी को जंगल में लड़की का शव बरामद हुआ. घटनास्थल पर सिर के पीछे और चेहरे के पास खून से सने पत्थर मिले थे. आसपास भी खून के निशान पाए गए थे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के सिर की हड्डी टूटने की बात सामने आई. रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भारी और कठोर वस्तु से सिर पर किए गए हमले के कारण उसकी मौत हुई थी. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

मामले की जांच के लिए पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पड़ताल शुरू की. जांच के दौरान संदेह की सुई सीधी जिले के शीतल केवट पर जाकर टिक गई.

रात में प्रेमिका से मिलने आया था युवक

पुलिस के अनुसार, आरोपी 16 जनवरी की रात अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम कंदेहली आया था. इसी दौरान लड़की ने उसे अपनी बड़ी बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. आरोपी को डर था कि लड़की इस बारे में परिवार को बता देगी, जिससे उसका प्रेम संबंध उजागर हो जाएगा.

पुलिस जांच में सामने आया कि इसी डर के चलते आरोपी ने लड़की की हत्या की योजना बनाई. अगले दिन वह लड़की के पीछे जंगल पहुंचा और उसे किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा. जब लड़की ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पत्थर से सिर पर कई वार किए. गंभीर चोटों के चलते लड़की की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर तेंदू के पेड़ के पास छिपा दिया था. पुलिस ने दो नवंबर को ग्राम कंदेहली में पूछताछ के दौरान शीतल केवट को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर और पीस कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है.

MORE NEWS