Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Building Collapse: दिल्ली में एक और इमारत ढही, चावड़ी बाजार में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग; दो लोगों की मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली में एक और इमारत ढही, चावड़ी बाजार में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग; दो लोगों की मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली में एक बार फिर एक इमारत ढह गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. कहा जा रहा है कि इसके मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं. इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है.

Written By:
Published: November 5, 2026 11:58:00 IST
Last Updated: 2026-11-05 15:00:46

Mobile Ads 1x1

Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतों के ढहने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक सामने आ रहे हादसों ने पुरानी दिल्ली की इमारतों की सुरक्षा और उनकी जर्जर हालत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अभी चांदनी चौक की 160 साल से ज्यादा पुरानी ऐतिहासिक टाउन हॉल इमारत के ढहने की घटना चर्चा में थी कि गुरुवार सुबह चावड़ी बाजार में एक और बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है.

चावड़ी बाजार में हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुई. निर्माणाधीन इमारत के अचानक गिरने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य के लिए कम से कम छह गाड़ियां लगाई गई हैं. इनमें पानी के टैंकर और बचाव वाहन भी शामिल हैं.

दिवाली की भीड़ के बीच बड़ा हादसा

चावड़ी बाजार और चांदनी चौक दिल्ली के सबसे व्यस्त थोक बाजारों में गिने जाते हैं. दिवाली के चलते इन दिनों यहां खरीदारों और व्यापारियों की भारी भीड़ जुट रही है. ऐसे में बाजार के बीचोंबीच इमारत गिरने की घटना ने चिंता और बढ़ा दी है. मलबे में कितने लोग फंसे हैं, इसकी जानकारी बचाव अभियान के बाद ही साफ हो सकेगी. हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस इमारत के नीचे दबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है.

एक दिन पहले भी हुआ था हादसा

चावड़ी बाजार हादसे से ठीक एक दिन पहले बुधवार को चांदनी चौक की ऐतिहासिक टाउन हॉल इमारत का हिस्सा भी ढह गया था. यह इमारत 160 साल से ज्यादा पुरानी है और ग्रेड-1 संरक्षित धरोहर की श्रेणी में आती है. हादसे में इमारत का अगला हिस्सा, पहली मंजिल, छत, मुख्य प्रवेश द्वार की दीवारें और ऊपर लगी घड़ी गिर गई. खास बात यह है कि यह इमारत दिल्ली नगर निगम (MCD) की संपत्ति है. साल 2011-12 में MCD ने अपना मुख्यालय यहां से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया था. इसके बाद से परिसर लगभग खाली पड़ा है. रखरखाव की कमी के चलते यहां की खिड़कियां टूट चुकी हैं, प्लास्टर उखड़ रहा है और गलियारे जर्जर हालत में हैं.

ये भी पढ़ें: MP Crime: रात में प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, छोटी बहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक ने जंगल में किया कांड

MORE NEWS