Delhi News: पाकिस्तान के आतंकी संगठन ISI के इशारे पर काम करने वाले इंटरनेशनल हथियार तस्करी गैंग के सदस्यों को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.
delhi
Delhi Weapons Smuggling Racket: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है.दिल्ली क्राइम ब्रांच (Delhi Crime Branch)ने इंटरनेशनल हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तानी संगठन ISI से जुड़े एक बड़े हथियार तस्करी गैंग के सदस्यों के गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह गैंग पाकिस्तान के रास्ते तुर्की और चीन में बने हुए पिस्टल और कारतूस भारत में सप्लाई करने का काम कर रहा था. यह हथियार हमले और वारदातों में इस्तेमाल किए जाते थे. क्राइम ब्रांच ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह के 4 सदस्यों के हिरासत में ले लिया है. इनके पास से 10 मंहगी विदेशी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. यह सभी हथियार राजधानी और आसपास के राज्यों के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जा रहे थे.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के मुताबिक यह पूरा गिरोह पाकिस्तान के ISI के इशारों पर काम करता था. पहले हथियार पाकिस्तान पहुंचाए जाते थे. फिर वहां से वह भारत की सीमा के भीतर दाखिल किए जाते थे. पुलिस अब जांच कर रही हैं कि कितने हथियार भारत नें कहां-कहां बेचे जा चुके हैं.
जांच एजेंसियां मोबाइल और बैंक डिटेल के जांच पड़ताल कर रही हैं.
10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके ने पूरे देश को दहला कर रख दिया है. जिसके बाद से जांच एजेंसियां सख्ती से पड़ताल कर रही हैं. हर एक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…
Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…
Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…