<

रक्षा की कसम खाने वाले भाई ने ही सीने में उतार दीं गोलियां; पुलिस ने रास्ते में दबोचा, पिस्तौल और कारतूस बरामद!

बहन के सीने को गोलियों से छलनी करके भाई मौके से फरार हो गया जिसे गश्त पर निकले पुलिल कर्मियों ने घेर लिया और जिंदा कारतूस के साथ पिस्तौल बरामद कर ली.

राजधानी दिल्ली में एक भाई ने अपनी ही बहन के सीने में गोलियां उतार दी जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. वही भाई जिसने बहन से राखी बंधवाई, उसकी रक्षा की कसम खाई और फिर उसी के सीने को गोलियों से छलनी कर दिया. इस वारदात के बाद भाई फरार हो गया जिसे गश्त कर रहे. पुलिस ने पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. आरोप है कि बहन-भाई के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी कि गुस्से में आग बबूला होकर भाई ने बहन की हत्या कर दी. हालांकि पुलिस मामले की सिरे से जांच कर रही है और अन्य कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

गोली मारकर बहन की हत्या

यह घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके की है जहां गौतमपुरी की गली नंबर-17 में रहने वाली 32 वर्षीय वसीमा अपने पति इरशाद के साथ घर पर थीं. मेरठ के सरधना से उनका भाई मोहम्मद अनस घर आया हुआ था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई. विवाद इतना बढ़ गया कि सगे भाई ने अपने बहन के सीने में एक के बाद एक गोलियां फायर कर दीं. और घटनास्थल से फरार हो गया.

पुलिस ने रास्ते में दोबचा

शुक्रवार रात करीब 8:21 बजे, जब जाफराबाद थाने के हेड कांस्टेबल नफीस गश्त पर निकले तो उन्हें चौहान बांगर इलाके में एक युवक को संदिग्ध हालत में भागते हुए नजर आया. उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुई. पुलिस ने बताया कि मेरठ निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद अनस ने कबूल किया कि वो अपनी बहन को गोली मारकर भागा है. डीसीपी राहुल अलावल ने बताया कि आरोपी को वारदात के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया है. 

घटनास्थल से जुटाए सबूत

शुरुआती जांच से सामने आया है कि न्यू उस्मानपुर में दर्ज हत्या का मामला और जाफराबाद में पकड़ा गया संदिग्ध एक ही हैं. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की तो आरोपी के बताए मुताबिक बहन वसीमा लहूलुहान पड़ी थी. जिसके बाद पुलिस बल और फॉरेंसिक टीन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ सबूत इकट्ठा किए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस हत्या के पीछे की वजह और दोनों के बीच हुए विवाद की जांच कर रही है. साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:- लहूलुहान लाश, बगल में खून से सनी कैंची… रोते हुए बेटी ने उगल दिया अपने ही पिता का वो घिनौना सच!

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST