<
Categories: मनोरंजन

चोरी-छिपे लंदन में रचाई शादी? जेनिफर विंगेट के वेडिंग गाउन ट्रायल ने बढ़ाई धड़कनें, सामने आया दूल्हे का नाम!

वायरल वीडियो में जेनिफर विंगेट एक वाइट कलर के वेडिंग गाउन का ट्रायल लेती नजर आ रही है. गाउन की मेकिंग का पूरा बिहाइंड द सीन्स प्रोसेस भी रिकॉर्ड किया गया है जिसे देख फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट दूसरी शादी कर रही हैं? सोशल मीडिया यूजर्स और फैन्स के सवालों ने एक्ट्रेस की एक ताजा वीडियो को कमेंट से भर दिया है. अटकलें लगाई जा रही है कि तलाक के 12 साल बाद एक्ट्रेस को अपना लाइफ पार्टनर मिल गया है. ऑनलाइन चर्चाओं में जेनिफर के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल का नाम आ रहा है. फैन्स का मानना है कि एक्ट्रेस ने 16 जुलाई को ही लंदन में शादी कर ली है लेकिन जेनिफर ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वेडिंग गाउन के ट्रायल और मेकिंग की वीडियो में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. फैन्स ने इसे एक्ट्रेस की नई शुरुआत का इशारा बताया है जबकि अन्य यूजर्स इसे पीआर स्टंट और ब्रांड प्रमोशन की फुटेज बता रहे हैं.

वेडिंग गाउन में कहर ढ़ा रही जेनिफर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेनिफर विंगेट अपने लिए एक वेडिंग गाउन चुनती नजर आ रहीं हैं. एक्ट्रेस को गाउन की फिटिंग चेक करते और गाउन की मेकिंग वीडियो में काफी खुश मिजाज देखा गया है. वैसे तो जेनिफर काफी बोल्ड हैं. हमेशा अपनी लाइफ को खुलकर जीती हैं लेकिन इन वीडियो ने शादी की अटकलें तेज कर दी हैं. इस बिहाइन्ड द सीन वीडियो में जेनिफर पहले लास्ट फिटिंग से पहले आउटफिट चेक करती हैं और स्टाइल चुनती हैं. जेनिफर गाउन की बारीकियां समझती नजर आ रही हैं. दूसरी क्लिप में गाइन पहनकर देख रही हैं जबकि डिजाइनर की टीम वील लगाकर जेनिफर के सजेशन सुन रही है.

वेडिंग ड्रेस की बात करें तो वाइट गाउन पर स्वीटहार्ट नेकलाइन स्टाइल की है. चोली और स्कर्ट एरिया पर पर्ल और थ्रेड की कढ़ाई की गई है. इस गाउन में जेनिफर अप्सरा जैसी लग रही हैं.

कब है जेनिफर विंगेट की शादी?

बॉम्बे टाइम्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट की मानें तो जेनिफर विंगेट और विलियम इश्मेल ने गुरुवार, 16 जुलाई को यूके में एक निजी समारोह में शादी कर ली है. सूत्रों ने बताया कि इस शादी में फैमिली और कुछ करीबी दोस्त थे. दोनों के रिश्तों को लेकर लंबे समय से अटकलें थीं. लेकिन कपल ने चुप्पी साधी हुई थी. अभी तक एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है. लेकिन अब, जब शादी की अपवाहें आ चुकी हैं तो फैन्स एक्ट्रेस के स्टेटमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कौन हैं विलियम इस्माइल?

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं जिन्हें फाइनेंस की फील्ड का अनुभव है. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक,एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. वो 2022 से कंपनी में काम कर रहे हैं. करंट कंपनी में काम करने से पहले विलियम ने यूएसबी इन्वेस्टमेंट बैंक में लगभग 10 साल तक काम किया है.

ये भी पढ़ें:- भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में लहराया पाकिस्तान का झंडा; सड़कों पर ‘हरे कृष्ण’ के नारे; खुशी से नाचे-झूम उठे श्रद्धालु!

Kajal Jain

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST