<
Categories: दिल्ली

दिल्ली में एकतरफा प्यार की सनक, मेहंदी रस्म में कर दिया ‘कांड’

Delhi Girl Acid Attack: देश की राजधानी दिल्ली में पड़ोसन ने होने वाली दुल्हन पर हमला कर दिया. लड़की जेल में है और पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है.

Delhi Girl Acid Attack: देश की राजधानी दिल्ली में लव ट्राएंगल का चौंकाने और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक को उसकी पड़ोसन पसंद करती थी, लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई. इससे खफा पड़ोसन ने शादी से ठीक पहले दुल्हन पर एसिड अटैक करवा दिया. अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है.  वहीं, आरोपी ने खुद कबूल किया है कि वह होने वाले दूल्हे से प्यार करती थी और नफरत में यह कदम उठाया. दिल्ली पुलिस आरोपी लड़की को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है. 

आरोपी पड़ोसन लड़की वर और वधू दोनों पक्ष-परिवार को जानती थी. लड़की पूरी जानकारी हासिल करके मेहंदी रस्म के दिन बहाने से घर आई. मेहंदी रस्म चल ही रही थी कि अचानक दुल्हन पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गई. पकड़े जाने पर आरोपी लड़की ने बताया कि वह जिस लड़के को पसंद और प्यार करती थी उसकी शादी होने जा रही थी. उसने शादी रुकवाने के कई जतन किए,लेकिन सफलता नहीं मिली. आखिरकार उसने खुद जाकर मेहंदी रस्म के दौरान एसिड अटैक कर दिया. दिल दहला देने वाला यह पूरा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके का है. 

19 अप्रैल को होनी थी शादी

पीड़ित लड़की की सगाई काफी पहले हुई थी और पिछले कई दिनों से शादी-समारोह से पहले के आयोजन चल रहे थे. लड़की की शादी इसी 19 अप्रैल को होनी थी. पड़ोसन लड़की जानती थी कि शादी हो गई तो लड़का हाथ से निकल जाएगा. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि यह एकतरफा प्यार था या फिर लड़का भी इसे चाहता था.

शादी से कुछ दिन पहले दिया वारदात को अंजाम

19 अप्रैल, 2026 को बरात आने से पहले होने वाली दुल्हन के घर पर  मेहंदी लगाने की रस्म चल रही थी. इस बीच जैसी ही पड़ोसन को पता चला तो वह भी पहुंच गई. वह भी मेहंदी लगाने के बहाने घर में घुसी. अचानक उसने हाथ में लिया एसिड फेंक दिया. पीड़ित लड़की चिल्लाने लगी. इस बीच सबका ध्यान बंटा हुआ था और आरोपी फरार हो गई. 

पीड़ित लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत अच्छी नहीं बताई जा रही है. उधर, शिकायत मिलने पर आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी लड़की ने बताया कि वह दूल्हे से प्यार करती है. वह शादी रुकवाना चाहती थी. इसलिए  यह खौफनाक कदम उठाया. यहां पर बता दें कि एसिड हमले  में कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST