Delhi Girl Acid Attack: देश की राजधानी दिल्ली में लव ट्राएंगल का चौंकाने और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक को उसकी पड़ोसन पसंद करती थी, लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई. इससे खफा पड़ोसन ने शादी से ठीक पहले दुल्हन पर एसिड अटैक करवा दिया. अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, आरोपी ने खुद कबूल किया है कि वह होने वाले दूल्हे से प्यार करती थी और नफरत में यह कदम उठाया. दिल्ली पुलिस आरोपी लड़की को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है.
आरोपी पड़ोसन लड़की वर और वधू दोनों पक्ष-परिवार को जानती थी. लड़की पूरी जानकारी हासिल करके मेहंदी रस्म के दिन बहाने से घर आई. मेहंदी रस्म चल ही रही थी कि अचानक दुल्हन पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गई. पकड़े जाने पर आरोपी लड़की ने बताया कि वह जिस लड़के को पसंद और प्यार करती थी उसकी शादी होने जा रही थी. उसने शादी रुकवाने के कई जतन किए,लेकिन सफलता नहीं मिली. आखिरकार उसने खुद जाकर मेहंदी रस्म के दौरान एसिड अटैक कर दिया. दिल दहला देने वाला यह पूरा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके का है.
19 अप्रैल को होनी थी शादी
पीड़ित लड़की की सगाई काफी पहले हुई थी और पिछले कई दिनों से शादी-समारोह से पहले के आयोजन चल रहे थे. लड़की की शादी इसी 19 अप्रैल को होनी थी. पड़ोसन लड़की जानती थी कि शादी हो गई तो लड़का हाथ से निकल जाएगा. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि यह एकतरफा प्यार था या फिर लड़का भी इसे चाहता था.
शादी से कुछ दिन पहले दिया वारदात को अंजाम
19 अप्रैल, 2026 को बरात आने से पहले होने वाली दुल्हन के घर पर मेहंदी लगाने की रस्म चल रही थी. इस बीच जैसी ही पड़ोसन को पता चला तो वह भी पहुंच गई. वह भी मेहंदी लगाने के बहाने घर में घुसी. अचानक उसने हाथ में लिया एसिड फेंक दिया. पीड़ित लड़की चिल्लाने लगी. इस बीच सबका ध्यान बंटा हुआ था और आरोपी फरार हो गई.
पीड़ित लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत अच्छी नहीं बताई जा रही है. उधर, शिकायत मिलने पर आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी लड़की ने बताया कि वह दूल्हे से प्यार करती है. वह शादी रुकवाना चाहती थी. इसलिए यह खौफनाक कदम उठाया. यहां पर बता दें कि एसिड हमले में कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है.