ED Raid Ashok Mittal: एक बार फिर ED ने AAP नेता पर शिकंजा कसा है और उनके घर में छापा मारा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ANI की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल से जुड़े कई ठिकानों पर लगातार छापे मारे.
AAP Ashok Mittal
ED Raid Ashok Mittal: एक बार फिर ED ने AAP नेता पर शिकंजा कसा है और उनके घर में छापा मारा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ANI की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल से जुड़े कई ठिकानों पर लगातार छापे मारे. बताया गया है कि ये छापे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत, उनके शिक्षण संस्थानों से जुड़े विदेशी वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में मारे गए हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये छापे जालंधर और गुरुग्राम में लगभग दस जगहों पर मारे गए, और इन्हें विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत अंजाम दिया गया. जिन जगहों पर तलाशी ली गई, उनमें फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और उससे जुड़े दो बाकी संस्थान जिनमे Tetr College of Business और Masters Union College of Business शामिल हैं, बताया गया है कि ये दोनों संस्थान गुरुग्राम में स्थित हैं.इतना ही नहीं बल्कि ED के अधिकारियों ने ये भी जानकारी दी है कि एजेंसी अपनी चल रही FEMA जांच के तहत, इन शिक्षण संस्थानों से जुड़े कुछ विदेशी वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है.
Weather Update 15 April 2026: दिल्ली से चेन्नई तक, नोट करें न्यूनतम और अधिकतम तापमान
61 साल के अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. वो अप्रैल 2022 में पहली बार उच्च सदन के लिए चुने गए थे. इतना ही नहीं वो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति हैं, और हाल ही में उन्हें राज्यसभा में AAP का उप-नेता नियुक्त किया गया है. इस पद पर उन्होंने सांसद राघव चड्ढा की जगह ली है. अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान, अशोक मित्तल कई अहम समितियों के सदस्य रहे हैं, जिनमें रक्षा समिति और वित्त समिति शामिल हैं. फरवरी 2026 में, उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नियुक्त किया गया था. वो एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का भी हिस्सा थे, जिसका नेतृत्व DMK सांसद कनिमोझी ने किया था, जिसने पहलगाम आतंकी हमले के बाद रूस, लातविया, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन का दौरा किया था.
Hapur Viral Video: हापुड़ में हीरा राणा 18 साल पुराना दादी का सपना पूरा करने…
Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…
Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…
Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…
India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…
Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…