Delhi Cruise Ride: अगर आपको क्रूज की सवारी पसंद है, तो अब दिल्ली से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में 5 किलोमीटर की क्रूज सवारी शुरू की गई है. छठ से पहले नमो यमुना रिवर सफारी शुरू होने वाली है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्रूज राइड शुरू की.
Delhi Cruise Ride: दिल्ली में अब घूमने-फिरने के शौकीनों को एक नया अनुभव मिलने वाला है. जिस यमुना नदी को देखने के लिए लोग अक्सर किनारे तक ही जाते थे, अब उसी नदी के बीच क्रूज की सवारी करने का मौका मिल सकता है. दिल्ली सरकार राजधानी में पहली बार ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस पहल के तहत लोग यमुना की लहरों के बीच करीब 40 मिनट तक सफर कर सकेंगे. इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया तय किया गया है.
सरकार की योजना छठ पर्व से पहले इस सेवा को आम लोगों के लिए शुरू करने की है. इससे दिल्लीवासियों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा.
नमो यमुना रिवर सफारी का सफर सोनिया विहार से शुरू होकर जगतपुर तक जाएगा. इस दौरान यात्रियों को यमुना नदी और उसके आसपास के प्राकृतिक नजारों को करीब से देखने का मौका मिलेगा. प्रस्तावित मार्ग करीब 5 किलोमीटर का बताया जा रहा है. हालांकि, सेवा शुरू होने से पहले इसके संचालन और समय से जुड़ी अंतिम जानकारी सामने आना बाकी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्री कपिल मिश्रा और अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण किया. 26 अक्टूबर को क्रूज का ट्रायल रन भी शुरू किया गया. आम लोगों के लिए सेवा खोलने से पहले 4 से 5 दिन तक परीक्षण किए जाने की योजना है.
‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ के ट्रायल रन शुरू हो गए हैं। आज सोनिया विहार से जगतपुर रूट का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। हमारी कोशिश है कि छठ महापर्व से पहले यह सेवा शुरू हो जाए। दिल्ली के लोग अपने परिवार के साथ माँ यमुना के दर्शन कर सकें, क्रूज की सैर का आनंद लें और उन्हें राजधानी में ही पिकनिक मनाने के लिए एक नई जगह मिले। इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री कपिल मिश्रा जी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। @KapilMishra_IND #ViksitDelhi
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 26, 2026
इस क्रूज में एक बार में अधिकतम 30 यात्री सफर कर सकेंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए एयर कंडीशनर, बायो टॉयलेट और सुरक्षा जैकेट जैसी व्यवस्थाएं रखी जाएंगी. इसके अलावा जरूरी घोषणाओं के लिए भी व्यवस्था होगी. संचालक कंपनी को यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी.
क्रूज की सवारी के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. टिकट दिल्ली टूरिज्म की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे. संचालक को हर दिन कम से कम चार ट्रिप चलानी होंगी. इस परियोजना के लिए मार्च 2025 में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और दिल्ली सरकार की संबंधित एजेंसियों के बीच समझौता हुआ था. सरकार को उम्मीद है कि इससे यमुना किनारे पर्यटन, स्थानीय कारोबार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा.
संजीवनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — NABH एक्रेडिटेड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित ICU और…
सूरत (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल, वेसु, सूरत द्वारा अपने वार्षिक समारोह…
Bomb Threats: देशभर के कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप…
Karwa Chauth Astrology: करवा चौथ पर पांच ग्रहों की वक्री स्थिति बनने की ज्योतिषीय मान्यता…
Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…
Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…