Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Cruise: दिल्ली में यमुना के बीच घूमने का मिलेगा मौका, 500 रुपये में 40 मिनट की सैर; ऐसे बुक करें टिकट

Delhi Cruise: दिल्ली में यमुना के बीच घूमने का मिलेगा मौका, 500 रुपये में 40 मिनट की सैर; ऐसे बुक करें टिकट

Delhi Cruise Ride: अगर आपको क्रूज की सवारी पसंद है, तो अब दिल्ली से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में 5 किलोमीटर की क्रूज सवारी शुरू की गई है. छठ से पहले नमो यमुना रिवर सफारी शुरू होने वाली है.

Written By:
Published: October 26, 2026 18:45:18 IST
Last Updated: October 26, 2026 18:45:18 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Cruise Ride: दिल्ली में अब घूमने-फिरने के शौकीनों को एक नया अनुभव मिलने वाला है. जिस यमुना नदी को देखने के लिए लोग अक्सर किनारे तक ही जाते थे, अब उसी नदी के बीच क्रूज की सवारी करने का मौका मिल सकता है. दिल्ली सरकार राजधानी में पहली बार ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस पहल के तहत लोग यमुना की लहरों के बीच करीब 40 मिनट तक सफर कर सकेंगे. इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया तय किया गया है.

सरकार की योजना छठ पर्व से पहले इस सेवा को आम लोगों के लिए शुरू करने की है. इससे दिल्लीवासियों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा.

कहां से शुरू होगी क्रूज की सवारी?

नमो यमुना रिवर सफारी का सफर सोनिया विहार से शुरू होकर जगतपुर तक जाएगा. इस दौरान यात्रियों को यमुना नदी और उसके आसपास के प्राकृतिक नजारों को करीब से देखने का मौका मिलेगा. प्रस्तावित मार्ग करीब 5 किलोमीटर का बताया जा रहा है. हालांकि, सेवा शुरू होने से पहले इसके संचालन और समय से जुड़ी अंतिम जानकारी सामने आना बाकी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्री कपिल मिश्रा और अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण किया. 26 अक्टूबर को क्रूज का ट्रायल रन भी शुरू किया गया. आम लोगों के लिए सेवा खोलने से पहले 4 से 5 दिन तक परीक्षण किए जाने की योजना है.

एक साथ कितने लोग बैठ सकेंगे?

इस क्रूज में एक बार में अधिकतम 30 यात्री सफर कर सकेंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए एयर कंडीशनर, बायो टॉयलेट और सुरक्षा जैकेट जैसी व्यवस्थाएं रखी जाएंगी. इसके अलावा जरूरी घोषणाओं के लिए भी व्यवस्था होगी. संचालक कंपनी को यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी.

500 रुपये में ऑनलाइन टिकट

क्रूज की सवारी के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. टिकट दिल्ली टूरिज्म की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे. संचालक को हर दिन कम से कम चार ट्रिप चलानी होंगी. इस परियोजना के लिए मार्च 2025 में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और दिल्ली सरकार की संबंधित एजेंसियों के बीच समझौता हुआ था. सरकार को उम्मीद है कि इससे यमुना किनारे पर्यटन, स्थानीय कारोबार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Jagriti Mishra Case: कौन हैं जागृति मिश्रा? 70 लाख के पशु शेल्टर पर चला बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

MORE NEWS