Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > कौन थे करण-राकेश और क्या था विवाद, जिससे नाराज होकर असद ने कर दिया दोनों का कत्ल

कौन थे करण-राकेश और क्या था विवाद, जिससे नाराज होकर असद ने कर दिया दोनों का कत्ल

Delhi Double Murder: दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में शुक्रवार रात को विवाद में पिता-पुत्र को नुकीले हथियारों से गोद डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By: JP YADAV
Last Updated: 2026-04-18 10:14:28

Mobile Ads 1x1

Delhi Double Murder: देश की राजधानी दिल्ली से पिता-पुत्र की हत्या का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क थाना क्षेत्र का है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुक्रवार देर रात सीआर  पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तारा अपार्टमेंट में एक ही परिवार के 2 लोगों (राकेश सूद व करण सूद) की हत्या कर दी गई. राकेश सूद व करण सूद रिश्ते में पिता-पुत्र हैं.  आरोपी का नाम असद है.

हत्या का यह मामला रुपयों के लेन-देन से जुड़ा है. आरोप है कि आरोपी युवक का रुपयों के लेनदेन को लेकर राकेश और करण सूद के साथ विवाद था. शुक्रवार की रात को युवक ने पहले करण सूद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इस बीच पिता राकेश सूद अपने बेटे को बचाने के लिए आगे आए तो युवक ने उनपर भी ताबड़तोड़ हमले कर दिया. हमलों के शिकार राकेश और करण दोनों जमीन पर गिर गए. इसके साथ खून भी तेजी से बहने लगा. कुछ देर बाद यानी मौके पर ही पिता-पुत्र की जान चली गई 

गिरफ्तार हुआ युवक

कहा जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी असद मौके से फरार हो गया था, लेकिन जल्द ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी भी अपार्टमेंट्स में रहता है. एक पुलिस अधिकारी के मुबाति, सीआर पार्क के तारा अपार्टमेंट में करण सूद (पुत्र) अपने परिवार के साथ रहते थे. करण प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े थे. पिता राकेश सूद ने प्रॉपर्टी का कोराबार शुरू किया था, जिसमें वह पिता की मदद करते थे. 

लंबे समय से था विवाद 

अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी असद और राकेश सूद के बीच लंबे समय से रुपयों के लेन-देन को लेकर अनबन चल रही थी. शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्ष चर्चा कर रहे थे. इस बीच चर्चा बहस और फिर कहासुनी में तब्दील हो गई. दोनों ओर से हाथापाई की नौबत आ गई. अचानक ही धारदार हथियार से असद ने करण पर हमला कर दिया. इस बीच अपने बेटे को बचाने के लिए राकेश आगे आए तो असद ने उन पर हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि असद  ने करण और राकेश पर लगातार आधा दर्जन वार किए. कुछ ही देर में दोनों नीचे गिर गए. ज्यादा खून बहने से दोनों की मौके पर हो गई. उधर, इससे पहले आसपास मौजूद लोग घायल करण और राकेश के तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की पहले ही मौत हो गई. 

MORE NEWS