<
Categories: दिल्ली

Caught On CCTV: गांजा नहीं बेचूंगी… कहते ही टूट पड़े गुंडे, दिल्ली में महिला की बेरहमी से पिटाई; 5 दिन बाद हुआ मामला दर्ज

Caught On CCTV: हौज खास में गांजा बेचने से मना करने पर माफिया ने फूल बेचने वाली महिला पर लाठी-छड़ों से हमला किया, वीडियो वायरल हुआ और परिवार ने इसे तीसरा हमला बताया.

Caught On CCTV: दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके में गांजा बेचने से मना करने पर मादक पदार्थ माफिया ने फूल बेचने वाली एक महिला पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. परिवार का आरोप है कि यह उन पर तीसरी बार हमला था.

वीडियो में दिखी खौफनाक घटना

8 अक्टूबर को हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में महिला सड़क किनारे बैठी दिखाई दे रही है. दो व्यक्ति उसके पास आते हैं. थोड़ी बातचीत के बाद एक व्यक्ति लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर देता है. जब राहगीर मदद के लिए बीच-बचाव करते हैं तो दूसरा व्यक्ति भी उन पर हमला करने में शामिल हो जाता है. वीडियो में महिला की चीख-पुकार साफ सुनाई दे रही है.

गांजा बेचने का बनाया जा रहा था दबाव

महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि सोनी नामक व्यक्ति द्वारा उन पर गांजा बेचने का दबाव बनाया जा रहा है. परिवार के मुताबिक, मना करने पर ही यह हमला किया गया. परिवार के सदस्य अमन ने बताया कि घटना तड़के करीब 3 बजे हुई. उस समय उसकी भाभी राधा अकेले माला बना रही थी. अमन ने कहा, ‘उन्होंने पहले पूछा कि मैं कहां हूं. मैं सो रहा था. तब तक एक और आदमी आया और मेरी भाभी को पीटने लगा. वह बेहोश हो गई. जब मैं जागा तो उन्होंने मुझे भी पीटना शुरू कर दिया. मैं वहां से भाग गया और बाद में अस्पताल गया.’

10 लोगों ने किया हमला

अमन ने आरोप लगाया कि हमले में कम से कम 10 लोग शामिल थे. वे लोहे की छड़ों, लाठियों और चाकुओं से लैस थे. हमले में अमन के सिर और पैर में चोटें आईं. राधा के सिर, पीठ और पैरों में चोटें आई हैं. घटना में अमन का भाई भी घायल हो गया. परिवार का कहना है कि हमलावरों ने गांजा बेचने से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिवार का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क किया, लेकिन शुरुआत में कोई सहायता नहीं मिली. परिवार के वकील ने दावा किया कि उन्होंने 4 से 5 बार पुलिस से संपर्क किया. राधा और उसके बेटे की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. वकील ने कहा, ‘आज भी जब मैं थाने गया तो उन्होंने यह कहते हुए मुझे जाने को कहा कि वे मामले को संभाल लेंगे. वीडियो वायरल होने और मीडिया का दबाव बढ़ने के बाद ही वे मामला दर्ज करने के लिए राजी हुए.’

वीडियो वायरल हुआ तब जागी पुलिस

दक्षिण दिल्ली पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बयान में कहा है कि हौज खास थाने को घटना के संबंध में फोन से या लिखित शिकायत नहीं मिली. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर मामले का संज्ञान लिया गया है. पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए टीम गठित की है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. परिवार ने बाद में दावा किया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सोनी के आवास से कई लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 09:53:54 IST

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार, AQI 500 के करीब; नोएडा में अब नहीं कर पाएंगे ये काम

Delhi Pollution: शुक्रवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी तेज़ी से खराब हो गई, और ओवरऑल…

Last Updated: November 13, 2026 09:52:41 IST

Delhi Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा से नहीं मिलेगी राहत? जानें राजधानी में कब होगी बारिश

Delhi Rain: मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के…

Last Updated: November 13, 2026 09:35:50 IST

Bihar Crime News: 4-5 दिन पुरानी लाश, काला बैग और पास में सर्विस पिस्टल… ऐसे खत्म हुई फरार ASI की तलाश!

Bihar Crime News: मधुबनी में ग्रामीणों पर फायरिंग का आरोपी फरार ASI चंद्रमोहन सिंह मृत…

Last Updated: November 13, 2026 09:32:28 IST

Caught On CCTV: मौत के मुंह में पहुंची महिला, ऊपर से गुजर गए ट्रेन के 3 कोच; RPF जवान ने ऐसे बचाई जान

Caught On CCTV: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला…

Last Updated: November 13, 2026 08:39:04 IST