Caught On CCTV: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई. ऊपर से तीन कोच गुजर गए, लेकिन RPF जवानों ने सूझबूझ दिखाकर उसकी जान बचा ली.
Kanpur Railway Viral Video: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी एक महिला की जान पर भारी पड़ सकती थी. महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में जा गिरी. हैरानी की बात यह रही कि महिला के ऊपर से एक के बाद एक ट्रेन के तीन कोच गुजर गए. प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की सांसें थम गईं. हालांकि, मौके पर तैनात RPF जवानों की सूझबूझ और बहादुरी से महिला की जान बच गई. पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.
यह घटना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 की है. यहां बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी. इसी दौरान कुछ यात्री ट्रेन छूटने के डर से चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे. प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF के सब इंस्पेक्टर हेमराज मीणा और अनिल कुमार गौतम की नजर यात्रियों पर पड़ी. दोनों जवानों ने उन्हें चलती ट्रेन में चढ़ने से रोकने की कोशिश की. इसी बीच एक महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिर गई.
#कानपुर चलती ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में महिला गिरी बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (12566) से गिरकर महिला हुयी घायल अत्यधिक भीड़ की वजह से हुआ हादसा ड्यूटी पर तैनात RPF के जवानो ने बचायी महिला की जान घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया @kanpurnagarpol @upgrphq https://t.co/mcwIfqxccp
— BSTV (@bstvnational) November 12, 2026
महिला के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी और महिला नीचे फंसी हुई थी. देखते ही देखते एक के बाद एक ट्रेन के तीन कोच उसके ऊपर से गुजर गए. यह खौफनाक मंजर देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के होश उड़ गए. लोगों को लगा कि महिला की जान बचना मुश्किल है. लेकिन RPF जवानों ने बिना देर किए बचाव की कोशिश शुरू कर दी.
हालात की गंभीरता को समझते हुए सब इंस्पेक्टर हेमराज मीणा ने यात्रियों से ट्रेन रोकने के लिए चेन पुलिंग करने को कहा. उन्होंने इस दौरान एक दूसरी महिला यात्री को भी चलती ट्रेन में चढ़ने से रोका. वहीं, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार गौतम ने महिला के परिजनों को पटरी की तरफ जाने से रोका. इसके बाद वह खुद ट्रेन के नीचे पहुंचे और सावधानी से फंसी हुई महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. महिला को प्लेटफॉर्म पर लाने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया. इस दौरान RPF की मेरी सहेली टीम की महिला कॉन्स्टेबल अलका विश्वकर्मा समेत अन्य जवान भी मौके पर मौजूद रहे. घटना की जानकारी स्टेशन अधिकारियों और कंट्रोल रूम को भी दी गई.
महिला की पहचान बिहार के शिवहर जिले की रहने वाली कलावती के रूप में हुई है. हादसे के वक्त उनके परिजन भी स्टेशन पर मौजूद थे. RPF के दोनों सब इंस्पेक्टरों की तत्परता और समझदारी से महिला की जान बच सकी. घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों और महिला के परिजनों ने RPF जवानों की जमकर तारीफ की. जिस हादसे में महिला की जान जा सकती थी, वहां जवानों की बहादुरी ने उसे नया जीवन दे दिया.
ये भी पढ़ें: UP Crime: चाची को हुआ भतीजे से प्यार, अवैध प्रेम संबंध का चाचा ने किया विरोध तो युवक ने भाई के साथ मिलकर किया कांड
छठ पर्व को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है. ऐसे में रेलवे और RPF की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, अक्सर ट्रेन छूटने के डर से यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हैं. ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है. पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने पर यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर सकता है. रेलवे की अपील है कि ट्रेन में चढ़ने या उतरने के लिए हमेशा उसके पूरी तरह रुकने का इंतजार करें. कुछ मिनट बचाने की जल्दबाजी आपकी जिंदगी को खतरे में डाल सकती है.
Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…
Delhi Pollution: शुक्रवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी तेज़ी से खराब हो गई, और ओवरऑल…
Delhi Rain: मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के…
Bihar Crime News: मधुबनी में ग्रामीणों पर फायरिंग का आरोपी फरार ASI चंद्रमोहन सिंह मृत…
Caught On CCTV: हौज खास में गांजा बेचने से मना करने पर माफिया ने फूल…
Gold Price Today in India 13 November 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक…