<
Categories: दिल्ली

Delhi Lok Adalat 2026: दिल्ली में कब लगेगी लोक अदालत? कैसे मिलेगी चालान से छूट; यहां जानें सब

Delhi Lok Adalat 2026: राष्ट्रीय लोक अदालत में हिस्सा लेने के लिए पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है, जिससे रोज़ाना के ट्रैफिक अपराधों का तेज़ी से समाधान हो सके.

Delhi Lok Adalat 2026: देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं और वाहनों के भारी-भरकम चालान से परेशान हैं तो माफ या फिर कम करवा सकते हैं. इसके लिए दिल्ली की सभी जिला अदालतों में आगामी शनिवार (10 जनवरी, 2025) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इन लोक अदालतों में पहले से आवेदन करे आप पुराने और भारी-भरकम ट्रैफिक चालान को कम या फिर पूरी तरह से माफ भी करवा सकते हैं. ऐसे में अगर आपके पास मोटरसाइकल, स्कूटर और कार का चालान आया है तो आपके लिए बड़ा अवसर आया है. यहां पर यह भी ध्यान दें कि उपभोक्ता नोटिस और चालान के साथ ही लोक अदालत में जाएं और प्रिंट आउट जरूर साथ में हो, वरना दिक्कत होगी. दिल्ली के वाहन चालकों को शनिवार (10 जनवरी, 2026) को नेशनल लोक अदालत में छोटे ट्रैफिक ई-चालान क्लियर करने का मौका मिलेगा. इसके लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स में होने वाला यह एक दिन का आयोजन योग्य उल्लंघनों के लिए तुरंत निपटारे की सुविधा देगा. इस लोक अदालत में जुर्माना कम या माफ किया जा सकता है. 

दिल्ली में कहां-कहां लगेगी लोक अदालत?

मिली जानकारी के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में लोक अदालत शनिवार (10 जनवरी, 2026) को लगाई जाएगी.

  • तीस हजारी कोर्ट
  • द्वारका कोर्ट
  • रोहिणी कोर्ट
  • साकेत कोर्ट
  • पटियाला हाउस कोर्ट
  • कड़कड़डूमा कोर्ट
  • राउज एवेन्यू कोर्ट

करानी होगी बुकिंग

 10 जनवरी को दिल्ली में लगने वाली लोक अदालत में भाग लेने के लिए आपको पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 5 जनवरी, 2026 सुबह 10 बजे से ही शुरू हो चुके हैं. उपभोक्ता https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/lokadalat रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर लोक अदालत में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक दिन में अधिकतम 45,000 और कुल 1,80,000 चालान ही लिए जाएंगे. ऐसे में अगर आप अपना चालान सेटल कराना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चालान करना होगा.

किन मामलों का होगा निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में गैर-कंपाउंडेबल अपराध या तलाक जैसे मामले इसमें नहीं आते. यहां पर सिर्फ लंबित या मुकदमा पूर्व (प्री-लिटिगेशन) चरण के कंपाउंडेबल मामले जैसे मोटर दुर्घटना दावे, बैंक रिकवरी, श्रम विवाद, वैवाहिक मामले, संपत्ति विवाद, उपभोक्ता शिकायतें ही आती हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST