CBSE CTET Answer Key 2026 Date: सीटीईटी आंसर की जल्द जारी की जा सकती है. इस परीक्षा के लिए जो कोई भी शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
CTET Answer Key 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही CTET फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है. एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इस साल Central Teacher Eligibility Test (CTET) फरवरी 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी.
इसके अलावा कुछ तकनीकी कारणों से बिहार के दो परीक्षा केंद्रों के लिए 1 मार्च 2026 को दोबारा परीक्षा कराई गई थी. परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं.
CBSE प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों की OMR आंसर शीट की स्कैन कॉपी भी जारी करेगा. इससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे. यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है. इसके लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा. विशेषज्ञों की टीम द्वारा आपत्तियों की जांच करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.
Central Teacher Eligibility Test दो अलग-अलग पेपर के लिए आयोजित किया जाता है:
पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए
पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए
CTET पास करने वाले उम्मीदवारों को देशभर के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्रता मिलती है.
CTET स्कोर का उपयोग केंद्र सरकार के अधीन आने वाले कई स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए किया जाता है, जैसे:
Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS)
Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS)
Central Tibetan Schools Administration
इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों जैसे दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के प्रशासनिक नियंत्रण वाले स्कूलों में भी CTET स्कोर मान्य होता है. कई निजी स्कूल भी अपनी भर्ती प्रक्रिया में CTET स्कोर को मान्यता देते हैं.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को CTET मार्कशीट और सफल उम्मीदवारों को एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध कराएगा. ये दस्तावेज़ उम्मीदवारों के DigiLocker अकाउंट में अपलोड किए जाएंगे. सभी सर्टिफिकेट डिजिटली साइन किए हुए होंगे और आईटी एक्ट के तहत पूरी तरह वैध माने जाएंगे.
सुरक्षा के लिए मार्कशीट और सर्टिफिकेट में एन्क्रिप्टेड QR कोड भी दिया जाएगा, जिसे DigiLocker मोबाइल ऐप से स्कैन कर आसानी से सत्यापित किया जा सकता है. उम्मीदवारों के DigiLocker अकाउंट स्वतः बनाए जाएंगे और लॉगिन क्रेडेंशियल्स उनके CBSE में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिए जाएंगे, जिससे वे अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे.
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…
India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…
Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…