<
Categories: दिल्ली

Delhi MCD By Election 2025: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कब होगा चुनाव

Delhi BJP Candidates List: BJP की दिल्ली इकाई ने 2025 में होने वाले नगर निगम उपचुनावों के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

Delhi BJP Candidates List: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर चुनावी माहौल गर्म होने लगा है. बिहार चुनाव के बाद अब दिल्ली की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है. नगर निगम के उपचुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारी और रणनीति का दौर जारी है. BJP की दिल्ली इकाई ने 2025 में होने वाले नगर निगम उपचुनावों के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

कब होंगे चुनाव?

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया था. दिल्ली में ये उपचुनाव 30 नवंबर 2025 को होंगे. इन चुनावों में राजधानी के मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक और चांदनी महल जैसे अहम वार्ड शामिल हैं. पार्टी ने उम्मीदवारों का चयन स्थानीय मुद्दों और इलाके की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए किया है. बीजेपी ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि जहां आप का जनाधार मजबूत है, वहां मुकाबला कड़ा हो.

बीजेपी ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

जारी सूची के मुताबिक, मुंडका से जयपाल सिंह दराल (नैनी प्रधान), शालीमार बाग-बी से अनीता जैन (वार्ड 56), अशोक विहार से वीना असीजा (वार्ड 65), चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता (वार्ड 74), चांदनी महल से सुनील शर्मा (वार्ड 76), द्वारका से मनीषा राजपाल सहरावत (वार्ड 120), दिचाऊं कलां से रेखा रानी (वार्ड 128), नारायणा से चंद्रकांता शिवानी (वार्ड 139), दक्षिणपुरी से रोहिणी राज (वार्ड 164), संगम विहार से शुभ्रजीत गौतम (वार्ड 163), ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल (वार्ड 173) और विनोद नगर से सरला चौधरी (वार्ड 198) को उम्मीदवार बनाया गया है.

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये उम्मीदवार जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखते हैं और जनता के बीच उनकी छवि साफ-सुथरी है. बीजेपी का लक्ष्य इस उपचुनाव में अधिकतम वार्डों पर कब्जा जमाना और आप की सत्ता को चुनौती देना है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST