Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला पहले लोगों पर चिल्ला रही होती है. इसके बाद वो कुछ लोगों पर हाथ उठा देती है. कहा जा रहा है कि ये लड़ाई सीट के लिए हुई.
दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए झगड़ा, वीडियो वायरल
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से अक्सर झगड़े के वीडियो सामने आते हैं. इनमें अधिकतर लड़ाईयां सीट के लिए ही होती हैं. हाल ही में ऐसी ही एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये झगड़ा भी सीट के लिए ही हुआ है. वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पहले सीट के लिए कुछ लोगों से झगड़ा कर रही होती है. इसी दौरान वो उन्हें पीटने के लिए लात चला देती है.
उसके साथ का बंदा उसे उठा लेता है और लड़ाई करने से रोकने की काफी कोशिश करता है लेकिन महिला नहीं मानती. महिला खुद को छुड़वाकर लोगों के पास जाकर उन्हें थप्पड़ मारती है और उनसे लगातार झगड़ा कर रही होती है. उसके साथ का बंदा उसे बार-बार रोकने की कोशिश करता है. महिला लगातार एक अधेड़ व्यक्ति को मारने की कोशिश करती रहती है.
सीट क्या नहीं मिली मैडम ने मेट्रो को WWE का रिंग समझ लिया और सामने वाले व्यक्ति को गालियां,धक्का मुक्की और मारने तक पर उतारू हो गयी। गनीमत रही कि सामने वाला शख्स ज्यादा एग्रेसिव नहीं था वरना अगर वो भी पलटकर जबाब देता तो सीट का झगड़ा बाद में सुलझता पहले सारी अकड़ वहीं बाहर आ जाती।
— Azaz Ahamad (@Azazahamad1999) October 6, 2026
लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि महिला ने काफी बद्तमीजी की है. एक यूजर ने लिखा, ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लोग बेसिक तहज़ीब भूलकर बात-बात पर बदतमीज़ी और गुंडागर्दी पर उतर आते हैं.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये मोहतरमा कुछ ज्यादा ही उतावली है मारपीट करने के लिए.’ एक ने लिखा, ‘सीट के लिए इतनी बहस और मारपीट करना बिल्कुल सही नहीं है. सार्वजनिक जगहों पर थोड़ा संयम और सम्मान रखना चाहिए। सामने वाला शांत रहा, वरना मामला और बिगड़ सकता था.’ एक ने लिखा, ‘सीट के लिए इतनी आक्रामकता वाकई शर्मनाक है, सार्वजनिक जगह पर संयम ही असली संस्कार है.’
जनकपुरी वेस्ट मेट्रो में एक आदमी अपनी सीट पर बैठा था। तभी एक महिला उससे सीट छोड़ने को कहने लगी। जब उसने सीट नहीं छोड़ी, तो महिला ने सबके सामने उसे शर्मिंदा करना शुरू कर दिया जबकि वह सीट महिलाओं के लिए Reserved भी नहीं थी। अगर सीट Reserved नहीं थी, तो सिर्फ़ इसलिए किसी आदमी को शर्मिंदा करना गलत है क्योंकि वो पुरुष है। फिर लोग कहते हैं कि Men’s Mental Health की बात क्यों होती है। हर बार यही मान लेना कि पुरुष चुपचाप सब सह लेगा, सही बात नहीं है..!
— मिच्च मसाला (@micchamasala) July 24, 2026
बता दें कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो सामने आई है. यहां एक महिला और पुरुष के बीच सीट को लेकर झगड़ा हुआ. दरअसल पहले वायरल हुई वीडियो में दिल्ली मेट्रो के कोच में एक महिला आती है और सामान्य सीट पर बैठे पुरुष को उठने के लिए कहती है. पुरुष ऐसा करने को मना कर देता है. वो कहता है कि ये वो महिला सीट पर नहीं बैठा है, जो वहां से उठे. इसको लेकर दोनों में काफी बहस होती है.
ये भी पढ़ें: इस देश की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला
Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की तैयारियों के बीच…
IND vs WI 1st t20 playing 11 : एशियन गेम्स 2026 की स्वर्णिम सफलता के…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा…
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…