IND vs WI 1st t20 playing 11 : एशियन गेम्स 2026 की स्वर्णिम सफलता के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ आज पहले T20 मुकाबले में उतर रही है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने कौन मैदान पर उतरेगा? संजू सैमसन का अनुभव या युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज जानिए क्या हो सकती है कप्तान की पहली पसंद
IND vs WI 1st T20: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम अब एक नए मिशन पर है आज 6 अक्टूबर की शाम लखनऊ का इकाना स्टेडियम एक बेहद रोमांचक मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है जहाँ भारत और वेस्टइंडीज की टीमें पहले T20 में टकराएंगी। लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले ड्रेसिंग रूम से लेकर फैंस के बीच सिर्फ एक ही सवाल तैर रहा है अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग का जिम्मा कौन संभालेगा.
संजू का अनुभव या वैभव का बेखौफ अंदाज
एक तरफ हैं संजू सैमसन जिनका क्लास टाइमिंग और इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा भरोसा है संजू अगर क्रीज पर टिक गए तो इकाना की थोड़ी धीमी पिच पर भी बाउंड्रीज की झड़ी लगा सकते हैं पिछले कुछ समय से प्लेइंग-11 से अंदर-बाहर होते रहे संजू के लिए यह मुकाबला खुद को एक बार फिर साबित करने की सबसे बड़ी कसौटी है दूसरी तरफ खड़े हैं 15 साल की उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का हालिया फॉर्म और पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हावी होने का अंदाज किसी भी विरोधी कप्तान की नींद उड़ा सकता है। वैभव की निडर अप्रोच पावरप्ले में टीम को एक तूफानी शुरुआत दिलाने की ताकत रखती है।
लखनऊ में कौन मारेगा बाजी
अभिषेक शर्मा का एक छोर से ताबड़तोड़ खेलना तय है, लेकिन कप्तान श्रेयश अय्यर और टीम थिंक-टैंक को तय करना होगा कि वे संजू के भरोसे के साथ जाएंगे या वैभव के उस बेखौफ अंदाज को चुनेंगे जो आज के T20 फॉर्मेट की पहली मांग है। लखनऊ के नवाबों के शहर में आज जो भी मैदान पर उतरेगा, उसके कंधों पर टीम को एक धमाकेदार शुरुआत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी!
Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा…
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…
Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…