<
Categories: दिल्ली

Delhi Crime: शोरूम के चेंजिंग रूम में मिली 16 साल की शबनम की लाश, गला रेतकर हत्या का आरोप; आरोपी सूरज फरार

Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर में एक शोरूम में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, शव का गला कटा हुआ था. आइए जानते हैं कैसे पहुंची लाश?

Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर में एक कपड़ों के शोरूम के अंदर ऐसा खौफनाक मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. जिस चेंजिंग रूम में ग्राहक कपड़े बदलने के लिए जाते हैं, वहीं एक 16 साल की लड़की की लाश मिली. मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है. उसका शव गला कटा हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.

यह वारदात मोती नगर के 5/8 ब्लॉक स्थित ‘वस्त्र महल’ नाम के कपड़ों के शोरूम की बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शबनम इसी दुकान में काम करती थी. शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घटना का पता चलने की बात सामने आई. वहीं शोरूम बंद करते समय रात करीब 9 बजे शव मिलने की जानकारी भी दी गई है.

चेंजिंग रूम में कैसे पहुंची शबनम की लाश?

जानकारी के मुताबिक, शबनम का शव शोरूम के ट्रायल रूम में मिला. पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से हमला किए जाने के बाद जान बचाने के लिए लड़की चेंजिंग रूम में घुस गई होगी. हालांकि, घटनाक्रम की पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी.

सूरज पर परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

इस मामले में परिवार के सदस्यों ने सूरज नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि सूरज और शबनम एक-दूसरे को पहले से जानते थे और पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच संबंधों में तनाव चल रहा था. परिजनों के अनुसार, सूरज रिश्ते में शबनम की बड़ी बहन का देवर लगता है. परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि वह पहले भी दो बार शबनम के साथ मारपीट कर चुका था. पुलिस इन आरोपों और दोनों के बीच पुराने विवाद की जानकारी जुटा रही है.

धारदार हथियार से हमला कर फरार होने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, सूरज पर आरोप है कि वह शबनम को चेंजिंग रूम में ले गया और वहां धारदार हथियार से उसका गला काट दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Caught On CCTV: नालागढ़ में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, जीप से भिड़कर पलटी सफेद गाड़ी, CCTV जैसा वीडियो वायरल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: Delhi murder

Recent Posts

Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…

Last Updated: November 15, 2026 12:59:17 IST

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST