<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR Air Quality: राजधानी की हवा फिर खराब, देखें किस इलाके में कितना AQI

Delhi-NCR AQI Level Today: सोमवार सुबह दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 267 और 325 के बीच दर्ज किया गया, और आसमान में जहरीले स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई थी.

Delhi-NCR AQI Level Today: राजधानी दिल्ली में जहरीला स्मॉग का कहर जारी है. इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे बड़े इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 267 रिकॉर्ड किया गया है. जो “खराब” कैटेगरी में आता है. आनंद विहार और ITO जैसे इलाकों में हालात और भी खराब है. जहां AQI 325 से ज़्यादा हो गया जिसे “बहुत खराब” कैटेगरी में रखा गया है.

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक इन इलाकों में जहरीले स्मॉग की एक मोटी परत छाई हुई है. हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में एयर क्वालिटी चिंताजनक लेवल पर है.

24 दिन बाद एयर क्वालिटी बहुत खराब से खराब हुई

लगातार 24 दिनों से 350 से ज़्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के बीच जहरीली हवा में सांस ले रहे राजधानी के लोगों को रविवार सुबह कुछ राहत मिली जब AQI 300 से नीचे 279 पर आ गया है. दिल्ली की तरह NCR में नोएडा में भी AQI 279 रिकॉर्ड किया गया है. ग्रेटर नोएडा में AQI 268 गाजियाबाद में 256 और गुरुग्राम में 245 रिकॉर्ड किया गया है. फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही जिसका AQI 176 रहा, जो मॉडरेट कैटेगरी में आता है.

दिल्ली में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के मुताबिक गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण का हवा में 18.614% हिस्सा था. इसके अलावा पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण 0.967%, कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज से 2.805%, आस-पास की इंडस्ट्रीज से 3.679% और रिहायशी इलाकों से 4.574% था.

CPCB के मुताबिक रविवार को उत्तर-पश्चिम से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चली. अनुमानित मैक्सिमम मिक्सिंग डेप्थ 1000 मीटर थी. वेंटिलेशन इंडेक्स 7000 मीटर प्रति स्क्वायर सेकंड था. इस बीच शाम 4 बजे हवा में PM10 का कंसंट्रेशन 224.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और PM2.5 का 119.1 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रिकॉर्ड किया गया है.

इस बीच सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने अनुमान लगाया है कि सोमवार तक एयर क्वालिटी बहुत खराब कैटेगरी में रहेगी. इससे सांस के मरीजों को दिक्कत होगी. लोगों को आंखों में जलन भी हो सकती है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST