<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR News: दिल्ली-NCR से हटा GRAP-3, अब WFH वालों को भी जाना होगा ऑफिस? स्कूलों का भी हाइब्रिड मोड होगा बंद!

GRAP 3 Restrictions: दिल्ली-NCR में GRAP 3 की सारी पाबंदियां हटा दी गई है. ग्रैप-1 और 2 के तहत लागू प्रतिबंध का राजधानी में सख्ती से पालन किया जाएगा.

GRAP 3 Restrictions: दिल्लीNCR में GRAP 3 की सारी पाबंदियां खत्म कर दी गई है. वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने के बाद यह फैसला लिया गया है. राजधानी में एक्यूआई बुधवार को 327 रहा. जिसके बाद GRAP 3 हटाने का ऐलान किया गया. 

दिल्ली-NCR से हटाया गया GRAP 3

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि मैं सभी दिल्लीवासियों को सूचित करना चाहता हूं कि CAQM के आदेश अनुसार दिल्ली में अब GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं और राजधानी में GRAP-2 लागू है.

WFH वालों को जाना पड़ेगा ऑफिस

उन्होंने आगे कहा कि इसी के तहत दफ़्तरों में 50% Work From Home की व्यवस्था खत्म कर दी गई है और स्कूलों में चल रहा हाइब्रिड मोड भी अब बंद कर दिया गया है. अब आगे से सभी व्यवस्थाएं GRAP-2 के नियमों के अनुसार ही चलेंगी. यह नई घोषणा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा जीआरएपी के GRAP 3 के तहत प्रतिबंधों को रद्द करने के तुरंत बाद आई है.

CAQM ने जारी किया आदेश

हालांकि, सीएक्यूएम ने कहा कि 21 नवंबर को अधिसूचित जीआरएपी के पहले और दूसरे GRAP के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और पूरे एनसीआर में इसकी कड़ी निगरानी की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदूषण का स्तर फिर से न बिगड़े.सीएक्यूएम के आदेश में कहा गया कि जीआरएपी की उप-समिति ने वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की और हाल ही में हुए सुधार को देखते हुए जीआरएपी-3 के उपायों को वापस ले लिया गया.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST