Delhi NCR Pollution: दिल्ली और NCR में प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-4 के तहत लगाई गई पाबंदियों को हटाने का आदेश दिया गया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें की किन-किन चीजों पर बैन है और किन चीजों से पांबदियां हट चुकी है.
Delhi NCR GRAP 4 Restrictions Removed
GRAP-4 हटाया गया, लेकिन 3 के तहत पाबंदियां जारी रहेंगी. इसके आधार पर, CAQM GRAP सब-कमेटी ने बैठक में फैसला किया कि 17 जनवरी को लगाई गई GRAP-4 की पाबंदियों को तुरंत हटा दिया जाए. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में GRAP 3 के तहत पाबंदियां लागू रहेंगी. CAQM ने NCR की सभी संबंधित एजेंसियों को स्टेज III के तहत बताए गए उपायों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है.
GRAP-3 के तहत, मुख्य रूप से गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज़ पर बैन है. BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियों (गैर-जरूरी सामान ले जाने वाली गाड़ियों सहित) पर रोक है. कोयले/लकड़ी के इस्तेमाल पर बैन जैसे नियम भी लागू हैं, जबकि कुछ जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है. इन पाबंदियों का मकसद दिल्ली-NCR में गंभीर वायु प्रदूषण को कंट्रोल करना है.
GRAP-3 के तहत छूट के मामले में, दूध, सब्जियां, दवाएं और अन्य जरूरी सामान सप्लाई करने वाली गाड़ियों को छूट है. इसमें CNG, इलेक्ट्रिक और BS-VI कंप्लायंट गाड़ियां शामिल हैं. कंस्ट्रक्शन के मामले में, राष्ट्रीय सुरक्षा या रक्षा, रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट और ISBT (इंटर-स्टेट बस टर्मिनल) से संबंधित प्रोजेक्ट्स को जारी रखने की इजाजत है.
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रितिका नाम की एक यूजर की ओर से…
Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या…
अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…
Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…
ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…