Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. कई इलाकों में अचानक अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश होने लगी. बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भी भर गया.
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर पर 24 घंटे भारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली. लोग सुबह से उमस और गर्मी से परेशान हो रहे थे. वहीं दोपहर में मौसम बदलने से काफी हद तक राहत मिली. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए. कुछ ही देर में बूंदाबांदी और फिर तेज बारिश शुरू हो गई. इसके कारण दिन में ही कई जगहों पर अंधेरा छा गया.
नोएडा में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. यहां आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई थी. विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. IMD के अनुसार, NCR के कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं, गरज और बिजली चमकने की भी स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. खासकर वाहन चालकों को गीली और फिसलन भरी सड़कों पर धीमी गति से गाड़ी चलाने को कहा गया है. बारिश का असर दिल्ली-NCR के ट्रैफिक पर भी पड़ सकता है. सड़कों पर जलभराव और विजिबिलिटी कम होने की वजह से कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो सकती है.
इससे एक दिन पहले बुधवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी. कुछ इलाकों में बारिश का असर ज्यादा रहा और मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. कई जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और बिजली भी चमकी. बुधवार को पूसा में 51.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं पीतमपुरा में 64.5 मिमी बारिश दर्ज हुई. दिल्ली-NCR में लगातार बदल रहे मौसम के बीच आने वाले घंटों में भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Weather: रक्षाबंधन के दिन बरसेंगे बदरा या सताएगी उमस, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…