Live TV
Search
Home > देश > Raksha Bandhan 2026 Weather: रक्षाबंधन के दिन बरसेंगे बदरा या सताएगी उमस, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Raksha Bandhan 2026 Weather: रक्षाबंधन के दिन बरसेंगे बदरा या सताएगी उमस, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Raksha Bandhan 2026 Weather: रक्षाबंधन के दिन मौसम कैसा रहेगा? इस दिन बारिश होगी या लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी? मौसम विभाग की मानें, तो 28 अगस्त को उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम मिला-जुला रहने वाला है. दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में फिलहाल कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं है. वहीं उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-27 17:39:12

Mobile Ads 1x1

Raksha Bandhan 2026 Weather: दिल्ली-एनसीआर के तमाम इलाकों में गुरुवार दोपहर को अचानक बादल छा गए. कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी. सुबह से उमस से परेशान हो रहे लोगों को इससे काफी राहत मिली. वहीं बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि रक्षाबंधन के दिन मौसम कैसा रहेगा? इस दिन बारिश होगी या लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो हम आपको रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त के मौसम के बारे में बताने जा रहे हैं. 

मौसम विभाग की मानें, तो 28 अगस्त को उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम मिला-जुला रहने वाला है. दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में फिलहाल कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं है. वहीं उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

बता दें कि 28 अगस्त को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकते हैं. हालांकि बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. 

हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा?

हरियाणा में 28 अगस्त को मौसम सामान्य रह सकता है लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. बारिश को लेकर कोई भी पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. हालांकि हल्की हवाओं के साथ उमस महसूस हो सकती है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS U19: सहवाग और द्रविड़ एक साथ मचाएंगे गदर, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान; यहां देखें मैच का शेड्यूल

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. कुछ इलाकों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार रह सकते हैं. वहीं कुछ जिलों में बारिश के साथ ही आंधी भी आ सकती है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज

यूपी में 28 अगस्त को भारी बारिश से राहत मिल सकती है. IMD के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 28 अगस्त को कोई भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

उत्तराखंड में बरसेंगे बदरा

उत्तराखंड में रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त 2026 को मौसम थोड़ा ज्यादा सक्रिय रहेगा. IMD के अनुसार, उत्तराखंड के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.  पहाड़ी इलाकों में अचानक बारिश और मौसम में बदलाव को लेकर सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: Noida Traffic Jam से मिलेगी राहत, फिल्म सिटी से अक्षरधाम के बीच महामाया तक बनेगा एलिवेटेड रोड, देखें डिटेल्स

MORE NEWS