Raksha Bandhan 2026 Weather: रक्षाबंधन के दिन मौसम कैसा रहेगा? इस दिन बारिश होगी या लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी? मौसम विभाग की मानें, तो 28 अगस्त को उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम मिला-जुला रहने वाला है. दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में फिलहाल कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं है. वहीं उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.
रक्षाबंधन के मौके पर कैसा रहेगा मौसम?
Raksha Bandhan 2026 Weather: दिल्ली-एनसीआर के तमाम इलाकों में गुरुवार दोपहर को अचानक बादल छा गए. कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी. सुबह से उमस से परेशान हो रहे लोगों को इससे काफी राहत मिली. वहीं बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि रक्षाबंधन के दिन मौसम कैसा रहेगा? इस दिन बारिश होगी या लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो हम आपको रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त के मौसम के बारे में बताने जा रहे हैं.
मौसम विभाग की मानें, तो 28 अगस्त को उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम मिला-जुला रहने वाला है. दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में फिलहाल कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं है. वहीं उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.
बता दें कि 28 अगस्त को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकते हैं. हालांकि बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
हरियाणा में 28 अगस्त को मौसम सामान्य रह सकता है लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. बारिश को लेकर कोई भी पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. हालांकि हल्की हवाओं के साथ उमस महसूस हो सकती है.
राजस्थान में 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. कुछ इलाकों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार रह सकते हैं. वहीं कुछ जिलों में बारिश के साथ ही आंधी भी आ सकती है.
यूपी में 28 अगस्त को भारी बारिश से राहत मिल सकती है. IMD के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 28 अगस्त को कोई भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
उत्तराखंड में रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त 2026 को मौसम थोड़ा ज्यादा सक्रिय रहेगा. IMD के अनुसार, उत्तराखंड के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. पहाड़ी इलाकों में अचानक बारिश और मौसम में बदलाव को लेकर सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: Noida Traffic Jam से मिलेगी राहत, फिल्म सिटी से अक्षरधाम के बीच महामाया तक बनेगा एलिवेटेड रोड, देखें डिटेल्स
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…