Delhi-Ncr Weather : दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण की मार अब झेल नहीं पा रहा है. एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी को भी पार कर चुका है. ठंड और गिरते तापमान के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो चुकी है. बिना मास्क घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है.
Delhi-NCR Weather
Delhi-Ncr Weather 22 November: उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. हर दिन कोहरा भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. दिल्ली-NCR (Delhi-NCR Temperature)में सर्दी सितम ढ़ा रही है. आज दिल्ली का तापमान दिन में करीब 24-25 डिग्री तक रहने वाला है. वहीं रात में 15-17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई गई है. सुबह-शाम हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. राजधानी में काफी समय से एक्यूआई गंभीर स्तर में पहुंच चुका है. दिल्ली का AQI (Delhi AQI) करीब 420 था. आज हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रहने वाली है.
गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में भी एक्यूआई बहुत खराब गंभीर श्रेणी में रहने की संभावना है. गुरुग्राम में सड़के धुंध के कारण गायब रहेंगी. वहीं दिन में तापमान करीब 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. शाम और रात में तापमान गिर सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद में सुबह और शाम के समय घर से बाहर जाने से बचें. बिना मास्क के घर से बिल्कुल बाहर न निलरें. बच्चे, बुजुर्ग विशेष सावधानी रखें. नोएडा में सुबह के समय हल्कि धूप देखने को मिल सकती है. वहीं तापमान करीब 22 से 24 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है. हवा की गुणवत्ता नोएडा में भी गंभीर बनी रहेगी. वहीं गाजियाबाद में दिन के समय हल्की धूप और धुंध रहने की संभावना है. यहां तापमान रात में 13 से 14 डिग्री तक पहुंच सकता है.
Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…
Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…
Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…
Auraiya Bhuri Devi murder case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बंथरा गांव में 62…