Delhi News: दिल्ली में लापता हुए लोगों की खबर ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया. इस पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि डरने की बात नहीं है, क्योंकि यह अफवाह है. पढ़ें पूरी खबर.
आखिर कहां लापता हो रहे लोग?
Delhi News: देश का दिल कही जाने वाली दिल्ली में आवो हवा ठीक नहीं है. पहले ही एयर क्वालिटी के मुद्दे ने लोगों के जेहन में गंभीर बीमारियों को लेकर चिंता बना रखी है. सेहत के बाद सुरक्षा ने भी गंभीर चिंता का विषय बना दिया है. कुछ दिनों से दिल्ली में रहने को लेकर भी तरह-तरह की बातें चल रही हैं. खासकर, महिला और किशोरियों की गुमशुदगी की खबरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही थीं.
इससे लोगों के मन में डर का माहौल बन रहा था. इस मामलों मे दिल्ली पुलिस हरकत में आई और मामले पर जानकारी दी गई. यह मामला और भी फंस गया क्योंकि लोगों ने इसे मर्दानी 3 फिल्म से जोड़कर बताया.
दिल्ली पुलिस ने भी इस तरह की न्यूज को अफवाह बताया और कहा कि लड़कियों की गुमशुदगी को लेकर पेड प्रमोशन के जरिए हाइप बनाई जा रही है. इसको लेकर सही और गलत के बीच काफी उलझन पैदा हो गई. इस मामले पर आपको सही आंकड़ों को देखना जरूरी है. यह बात सही है कि दिल्ली में साल 2026 के शुरूआती 15 दिनों में ही 800 से अधिक लोगों के लापता होने पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी.
आज तक में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, हर दिन करीब 54 लोग गायब हुए. इस आंकड़े की पुष्टि खुद दिल्ली पुलिस ने की है. लेकिन, इनमें दो और बातों पर ध्यान देना जरूरी है. एक तो यह कि आबादी के हिसाब से दिल्ली दुनिया के सबसे बड़े महानगरों में आता है. दूसरी बात यह कि लापता होने वालों की तादात में बड़ा उछाल नहीं आया है. मतलब केवल 15 दिनों के आंकड़ों को देखें तो गुमशुदा लोगों की तादात कुछ कम हुई है.
बता दें कि इस बारे में कई न्यूज और आजतक में रिपोर्ट छपी कि लापता में ज्यादातर महिलाएं हैं. यह आंकड़ा 60 फीसदी बताया गया है. 809 गायब लोगों में तकरीबन 509 महिलाओं के लापता होने के बारे में जिक्र किया गया. साथ ही यह भी जानकारी मिली कि ज्यादातर बच्चे अपने दोस्त और घर पर बिना बताए चले जाने से परिवार के लोग घबरा जाते हैं. पुलिस बच्चों को खोजकर उन्हें उनके पेरेंट्स को सुपर्द करती है. बच्चों के लापता होने की बात ऐसे वक्त आई जब मर्दानी 3 फिल्म रिलीज होने को थी. इस मूवी में ह्यूमन ट्रेफिकिंग के बारे में बताया गया है. इससे कन्फ्यूजन और भी बढ़ गया.
नोट – हमारा मकसद आपको जानकारी प्रदान करना है. यह लेख विभिन्न स्त्रोंतो से लिया गया है, जिसमें डेटा के साथ जानकारी दी गई है. Indianews.in इन खबरों के तत्थों की पुष्टि नहीं करता है.
Ashutosh Sharma MPL: आशुतोष शर्मा पर हुई पैसों की बारिश! जानें रेलवे के इस खिलाड़ी…
भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में एक समय ऐसा भी आया था, जब देश…
Anil Gurav Story: मुंबई का विव रिचर्ड्स कहे जाने वाले अनिल गुरव का 31 मार्च,…
Artemis ii Mission: NASA का आर्टेमिस 2 मिशन बुधवार को लॉन्च होने वाला है. इसकी…
Agra Objectionable Viral Video Case: आगरा में एक गांव के रहने वाले लड़के-लड़कियों के अश्लील…
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में 2 साथी एक-दूसरे के…