<
Categories: दिल्ली

Delhi में आज से शुरू प्रदूषण पर वॉर, इन गाड़ियों को राजधानी में No Entry

Delhi November Transport Rules 2025: दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जिसमें आज यानी 1 नंवबर से इन गाड़ियों पर बैन लग जाएगा.

Delhi Traffic Police Pollution Drive: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रहा है. हर साल नवंबर के महीने में दिल्ली की हवा जहरीली हो जाती है, जिसके चलते लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसी बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है 1 नवंबर 2025 से गैर-दिल्ली BS-III और उससे कम मानक वाले वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है.

गैर-दिल्ली BS-III और उससे नीचे के वाहन बैन

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली में सभी गैर-दिल्ली पंजीकृत हल्के, मध्यम और भारी वाणिज्यिक मालवाहक वाहन (LGV, MGV, HGV), जो BS-VI मानक के अनुरूप नहीं हैं, उनके प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. यह निर्णय 1 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि से लागू हो गया है. यह कदम सर्दियों के मौसम में वाहन प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत उठाया गया है.

BS-IV वाहनों को राहत

हालांकि, परिवहन से जुड़े संगठनों ने सरकार से अपील की थी कि BS-IV वाहनों को तुरंत प्रतिबंधित न किया जाए, क्योंकि ये वाहन 2021 तक बेचे गए थे और कई मालिकों की किस्तें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं.
इस पर ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने बताया कि उनकी दलील पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया और कई दौर की बैठकों के बाद निर्णय लिया गया कि BS-IV वाहनों को 31 अक्टूबर 2026 तक छूट दी जाएगी. यह राहत उन वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत के रूप में आई है जो हाल ही में अपने वाहन खरीदे थे.

कौन-कौन से वाहन चल सकेंगे दिल्ली में

CAQM ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिल्ली में पंजीकृत वाणिज्यिक मालवाहक वाहन, साथ ही CNG, LNG या बिजली से चलने वाले वाहन इस प्रतिबंध से बाहर रहेंगे. इसके अलावा BS-VI मानक वाले पेट्रोल और डीजल वाहन पूरे वर्ष बिना किसी रोक-टोक के राजधानी की सड़कों पर चल सकेंगे.

प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर 23 सीमावर्ती क्षेत्रों पर संयुक्त जांच टीमों की तैनाती की है.,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) दिनेश कुमार ने बताया कि सभी सीमा चौकियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी गैर-अनुपालन वाहन दिल्ली में प्रवेश न कर सके. जनता को जागरूक करने के लिए सीमाओं पर संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी व्यापक प्रचार किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर दिल्ली के भीतर कोई गैर-अनुपालन वाहन पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST