<

Delhi: रूस-तुर्किये और अजरबैजान में नौकरी की चाहत रखने वाले हो जाएं सावधान! ठगी करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा

Delhi Crime News: आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप पर विदेश में नौकरी का ऐड डालते थे. नौकरी पाने वाले लोगों से पासपोर्ट मंगवाकर उसकी स्कैन कॉपी पर फर्जी वीजा स्टाम्प तैयार करते थे. साथ ही नकली एयर टिकट और वेरिफिकेशन लिंक भेजकर भरोसा दिलाते थे.

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीजा और विदेश नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय फर्जी वीजा और जॉब रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में ये खुलासा हुआ है कि यह गिरोह रूस, तुर्किये और अजरबैजान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहा था.

 क्राइम ब्रांच की टीम, इंस्पेक्टर संजय कौशिक के नेतृत्व में, सीक्रेट सूचना के आधार पर जांच कर रही थी. टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस बेस पर आरोपियों की एक्टिविटी का पता लगाया गया. इसके बाद दिल्ली के पीतमपुरा के पास एक प्लान सर्च ऑपरेशन के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

फेसबुक-व्हाट्सएप पर नौकरी का डालते थे ऐड

आरोपियों की पहचान बिहार के सलाउद्दीन मंसूरी उर्फ हैदर खान, यूपी के गाजियाबाद के मोहम्मद शहजाद और कुशीनगर के कौसर के रूप में हुई है. आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप पर विदेश में नौकरी का ऐड डालते थे. नौकरी पाने वाले लोगों से पासपोर्ट मंगवाकर उसकी स्कैन कॉपी पर फर्जी वीजा स्टाम्प तैयार करते थे. साथ ही नकली एयर टिकट और वेरिफिकेशन लिंक भेजकर भरोसा दिलाते थे.

वहीं पीड़ित जब पैसे जमा कर देते थे, तब आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो जाते थे. बाद में पीड़ितों को पता चलता था कि उनके पासपोर्ट पर असली वीजा नहीं है और टिकट भी रद्द हो चुके हैं. जांच के दौरान 5 पीड़ितों के असली पासपोर्ट, 7 मोबाइल फोन, फर्जी वीजा, जॉब लेटर और टिकट से संबंधित डेटा सहित कैश और कई फर्जी पहचान पत्र व डेबिट कार्ड बरामद किया गया है.

पुलिस को मिली है 7 दिनों की रिमांड

मुख्य आरोपी खुद को कोलकाता की फर्जी कंपनी “सबा एंटरप्राइजेज” का एचआर मैनेजर बताता था. गिरोह देश के अलग-अलग शहरों में ठिकाने बदलकर काम करता था और हर सदस्य की भूमिका तय थी. मामले में एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली है. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पीड़ितों की पहचान में जुटी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST