<
Categories: दिल्ली

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से लोग बेहाल, सरकारी-निजी हर दफ्तर में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य

दिल्ली प्रदूषण के कारण लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में दिल्ली सरकार ने सरकारी और निजी हर दफ्तर को वर्क फ्रॉम होम देने का आदेश दिया है.

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदूषण के कारण लोगों को सलाह दी जाती है कि अगर जरूरी न हो, तो वे अपने घर से न निकलें. हालांकि जो लोग नौकरी-पेशा वाले हैं और काम करते हैं, उन्हें मजबूरन घर से बाहर निकलना पड़ता है. इसके कारण लोगों को काफी शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने सरकारी-निजी हर दफ्तर में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया है. 

रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन मजदूरों को मिलेगा मुआवजा

ग्रेप-3 नियमों के तहत निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है. ऐसे में दिहाड़ी और कंस्ट्रक्शन मजदूरों को परेशानी हो गई है.  इन लोगों को राहत देते हुए दिल्ली सरकार ने प्रभावित रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 10 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. 

दिल्ली कैबिनट के मंत्री कपिल मिश्रा ने ऐलान किया है कि दिल्ली के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम करना अनिवार्य होगा. श्रम विभाग ने फैसला लिया है कि ग्रेप-3 के दौरान 16 दिन निर्माण कार्य बंद रहने के कारण इससे प्रभावित जिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 10 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा. दिल्ली सरकार सीधे उनके खाते में 10,000 रुपए का मुआवजा देगी. 

ग्रैप-4 खत्म होने के बाद मिलेगी राहत

उन्होंने कहा कि ग्रैप-4 खत्म होने के बाद भी इसी आधार पर राहत दी जाएगी. वहीं जो संस्थान इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन संस्थानों पर जुर्माना लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार के इश कदम से दिल्ली में प्रदूषण से काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई

बता दें कि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार को 329 पर रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. इससे पहले तीन दिनों तक वायु गुणवत्ता में कुछ हद तक सुधार हुआ. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली भर के सभी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर सुबह 7 बजे AQI गंभीर रेंज से नीचे दर्ज किया गया. हालांकि कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ जोन में भी रिकॉर्ड किया गया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है बच्चे की मां का चेहरा, अगर आप स्मार्ट हैं तो 10 सेकेंड में ढूंढ़कर दिखाइए

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को तेज करते हैं, तनाव कम करते हैं. यहां एक तस्वीर दी…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:48 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST

चिंता (Anxiety) को समझें: पुणे में Calida Rehab के साथ सही इलाज और रिकवरी का रास्ता

कई लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज…

Last Updated: April 4, 2026 17:00:53 IST

UPPSC में किया कमाल, हासिल की तीसरी रैंक, अब बने SDM

UPPSC Story: लगन, मेहनत और ईमानदारी की मिसाल अभय प्रताप सिंह ने UPPSC में तीसरी…

Last Updated: April 4, 2026 16:57:41 IST

कांग्रेस में मतभेद! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, वहीं थरूर व कमलनाथ ने की सरकार की तारीफ

इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में तनाव जारी है. इसको लेकर राहुल…

Last Updated: April 4, 2026 16:50:01 IST

CNG vs Hybrid vs Electric Car: कौन सी कार लेना है सही? किसमें मिलेगी कितनी माइलेज, क्या रहेगी ज्यादा किफायती

पेट्रोल-डीजल की तुलना में यह कारें भी काफी किफायती मानी जाती हैं. लेकिन, वास्तव में…

Last Updated: April 4, 2026 16:48:58 IST