<

‘धुरंधर’ के हंगामे में भोजपुरी फिल्म Nirahua Hindustani 2 ने यूट्यूब पर मचाई खलबली! पार किए 354 मिलियन व्यूज

Nirahua Hindustani 2 Full Movie: इस समय हर जगह फिल्म धुरंधर का शोर मचा हुआ है, भले ही धुरंधर पर तहलका मचा रही हो, लेकिन यूट्यूब पर हंगामा भोजपुरी फिल्म की 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' ने मचाया हुआ है.

Nirahua Hindustani 2 Full Movie:  थिएटर्स पर इस समय रणविर सिंह की फिल्म धुरंधर का जलवा छाया हुआ है, लेकिन यूट्यूब की किंग इस समय भोजपुरी फिल्म बनी हुई हैं और नंबर वन ट्रेंड कर रही है. 

यूट्यूब पर छाया भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2′ का जलवा

दरअसल, जब भी भोजपुरी सुपरहिट फिल्मों का नाम आता है, तो इसमें पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से भी पहले दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम आता है. बिहार, यूपी और पूर्वांचल में निरहुआ का जबरदस्त जलवा चलता है और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. यही वजह है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2′ यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है और इतना ही नहीं ने इस फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे देख लोग हैरान हो गए हैं. य दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2′ भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मूवी बन चुकी है

354 मिलियन व्यूज ने बनाया नया रिकॉर्ड

दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ ने अब तक यूट्यूब पर 354 मिलियन यानी 35 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये आंकड़ा बताता है कि भले ही भोपुरी फिल्म बड़े पर्दे पर भले ही अपना जलवा ना दिखा पाई, लेकिन यूट्यूब पर इसे सभी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए और कई बॉलीवुड फिल्मों को भी धोबी पछाड़ दी है. भोजपुरी फिल्म  ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ को पहले 12 मई 2017 में बिहार, झारखंड और नेपाल के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके बाद 26 नवंबर साल 2017 में ही फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया. फिल्म की कहानी और गाने भी लोगों को बेबद पसंद आए है.

सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे लीड

बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं. इस जोड़ी को भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी कहा जाता है, जब भी दोनों एक साथ आते हैं तहलका मचा देते हैं. फिल्म को मंजुल ठाकुर ने डायरेक्ट किया है और फिल्म का म्यूजिक छोटे बाबा और मधुकर आनंद ने दिया है. फिल्म के गाने के लिरिक्स लिरिक्स प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, आजाद सिंह और संतोष पुरी ने लिखे हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST