<
Categories: दिल्ली

नरेला, बवाना और पीतमपुरा समेत दिल्ली के इन इलाकों में कटेगी बिजली, 25 अप्रैल को यहां रहेगी बत्ती गुल

दिल्ली की बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर लिमिटेड ने बिजली कटौती को लेकर जानकारी दी है. कंपनी ने बताया है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी.

Delhi Power Cut 25 April 2026: दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों ने कई इलाकों में बिजली गुल रहने के बारे में जानकारी दी है. टाटा पावर लिमिटेड ने बिजली कटौती के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि मंगोलपुरी, नरेला, बवाना, पीतमपुरा, सिविल लाइंस और मॉडल टाउन में  25 अप्रैल को बिजली कटौती की जाएगी. इस दौरान 1 घंटे से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी. कंपनी ने जानकारी दी है कि ये बिजली कटौती प्रोजेक्ट वर्क, कंज्यूमर मीटर वर्क और नए कनेक्शन लगाने के लिए की जाएगी.

दिल्ली में इन जगहों पर कटेगी बिजली

  • जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन के फैमिली कोर्ट के Z-532 वाले हिस्से में बिजली कटौती की जाएगी. इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली  कटौती होनी तय है.
  • सिविल लाइंस इलाके के क्लियर मीडिया इंडिया वाले हिस्से में कंज्यूमर मीटर वर्क के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 3 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • पीतमपुरा के जीपी क्लस्टर इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक 1 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. बताया गया है कि प्रोजेक्ट वर्क को पूरा करने के लिए ये बिजली कटौती की जाएगी.
  • बवाना के सेक्टर 5 के ई ब्लॉक में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कंज्यूमर रिक्वेस्ट पर 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • बवाना के सेक्टर 5 के आई ब्लॉक में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कंज्यूमर रिक्वेस्ट पर 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • बवाना के सेक्टर 3 के ओ ब्लॉक में सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक कंज्यूमर मीटर वर्क के लिए लगभग डेढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • बवाना के सेक्टर 1 के ओ ब्लॉक में दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. ये बिजली कटौती नया कनेक्शन लगाने के लिए किया जाएगा.
  • बवाना के सेक्टर 2 के एम ब्लॉक में दोपहर 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. यहां पर भी नया कनेक्शन लगाने के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • बवाना के सेक्टर 1 के सी ब्लॉक में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगभग 6 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. कंपनी ने बताया है कि प्रोजेक्ट वर्क के कारण इतने लंबे समय के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • नरेला के ए ब्लॉक में 221 से 234 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • नरेला के ही H 1280 से H 1259, H 1245 से H 1238 तक सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लगभग 6 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • नरेला के आई ब्लॉक के 2186  से 2204 के बीच सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST